जयपुर परकोटे में व्यापारियों ने बाजार बंद करवाए:बड़ी चौपड़ पर बैठे, निगम की सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे

जयपुर में आज नगर निगम हेरिटेज की सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने सुबह 10:30 बजे से दड़ा मार्केट और जौहरी बाजार की दुकानें बंद कर दीं। दोपहर 12 बजे के करीब बड़ी चौपड़ पर धरने पर बैठ गए। व्यापारियों का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद हेरिटेज निगम सीलिंग कार्रवाई कर रहा है। आज भी निगम ने 5 परिसरों में करीब 90 दुकानें सील की हैं। 19 कॉंपलेक्स की कुल 900 दुकानें इस मामले से प्रभावित होगी। रहवासियों और व्यापारियों के पास जगह के मालिकाना हक के कागजात हैं। उन्होंने इस संबंध में कोर्ट से स्टे भी प्राप्त किया है। 7 अप्रैल को कोर्ट में सुनवाई होनी है दड़ा मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया कि इन बिल्डिंगों में दुकानें और आवास दोनों हैं। पार्किंग की पूरी व्यवस्था है। मामले में 7 अप्रैल को कोर्ट में सुनवाई होनी है, कोर्ट के स्टे के बावजूद आज भी हेरिटेज नगर निगम ने सीज की कार्रवाई की। 7 अप्रेल को मामले में सुनवाई होगी। कुछ परिवार तो 70 सालों से यहां रह रहे व्यापारी नेमी कुमार खंडका ने बताया- व्यापारी पिछले 25 सालों से यहां दुकानें चला रहे हैं। कुछ परिवार तो 70 सालों से यहां रह रहे हैं। वे नियमित रूप से जीएसटी, बिजली बिल और अन्य सरकारी कर चुकाते आ रहे हैं। सभी व्यापारिक संगठनों ने इस विरोध को समर्थन दिया है। व्यापारियों का कहना है कि सीलिंग कार्रवाई से 5000 से अधिक परिवार आर्थिक रूप से प्रभावित होंगे। रास्ते बंद किए गए व्यापारियों के प्रदर्शन के कारण रामगंज से बड़ी चौपड़ के रास्ते को बंद किया गया है। बड़ी चौपड़ से सांगानेरी गेट जाने वाले यातायात को भी डायवर्ट किया गया है। साथ ही जगह-जगह बेरिकेड्स लगाए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *