जयपुर फैशन एक्सपो 2025 अवॉर्ड सेरेमनी:उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान ने किया सम्मानित

जयपुर के सीतापुरा स्थित चंदन वन में चल रहे जयपुर फैशन एक्सपो 2025 के दौरान शुक्रवार को एक भव्य अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान ने लगभग 125 बायर्स और एक्ज़ीबिटर्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। अहमदाबाद से श्री गणेश ट्रेडिंग (प्रकाश और विक्की), दिल्ली से वरअंगा फैशन और तेजु फैशन, पुणे से नीलकंठ और एसडी क्रिएशन, हैदराबाद से महाराजा, और जयपुर से एम.के. टेलरिंग हाउस (रामाज कुर्तीस) के महावीर टेलर, रामावतार टेलर, मोहित टेलर और सोहित टेलर को उनके प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जयपुर के “आपणो टैक्स फैब” से चंदीराम, “राष्ट्रीय” से संजय और हरीश, और “श्री अंबिका फैशन” से मनीष को भी अवॉर्ड प्रदान किए गए। जयपुर गारमेंट क्लब की कोर कमेटी, बी.डी.एस. रियल्टी दुबई के राहुल शर्मा और अदा से केशव शुक्ला को आयोजन को सफल बनाने में उनके योगदान के लिए सराहा गया। आयोजकों ने बताया कि इस एक्सपो के दौरान देश-विदेश से आए बायर्स और मैन्युफैक्चरर्स के बीच व्यापारिक संबंधों को नई मजबूती मिल रही है। एक्सपो में प्रस्तुत उत्पादों को मिले शानदार रिस्पांस के बीच आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि इस बार करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार होगा। जयपुर गारमेंट क्लब के अध्यक्ष दीपक जैन ने कहा कि यह आयोजन मैन्युफैक्चरर्स और बायर्स के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म साबित हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *