जयपुर में एक साथ भिड़ी 3 कारें:अचानक ब्रेक लगाने से टकराई, कार सवारों की आई मामूली चोट

जयपुर के जेएलएन मार्ग पर शनिवार रात एक साथ तीन कारें आपस में भिड़ गईं। अचानक ब्रेक लगाने के चलते एक-दूसरे के पीछे चल रही कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में कार सवारों को मामूली चोट आई हैं। एक्सीडेंट थाना (ईस्ट) पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन की मदद से हटवाकर रुके ट्रैफिक को चालू करवाया। पुलिस ने बताया- हादसा रात करीब 8:15 बजे जेएलएन मार्ग पर ओटीएस चौराहे के पास हुआ। ट्रैफिक गांधी सर्किल से मालवीय नगर की तरफ जा रहा था। सरस पार्लर की ओर जाते समय किसी वाहन को बचाने के चलते कार सवार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। कार के रुकते ही पीछे आ रही दूसरी कार ने उससे भीड़ गईं। टक्कर लगते ही पीछे से आ रही तीसरी कार भी उनमें जा घुसी। एक के बाद एक तीनों कारें एक-दूसरे से आपस में जा भिड़ी। ब्रेक लगाने से एक के बाद एक भिड़ी तीनों कार के बोनट व डिग्गी क्षतिग्रस्त हो गई। कारों के आपस में टकराने के चलते उनमें सवार लोगों के मामूली चोटें आई। एक्सीडेंट की सूचना पर एक्सीडेंट थाना (ईस्ट) पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन की मदद से हटवाया। पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाधित ट्रैफिक को चालू करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *