जयपुर में कल IPL मैच के दौरान ट्रैफिक रूट बदला:मैच शुरू होने के दौरान कई पॉइंट पर बंद रहेंगे, पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की गई

जयपुर में कल क्रिकेट मैच के दौरान सवाई मानसिंह स्टेडियम के आसपास भारी ट्रैफिक दबाव को देखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। इस दौरान कुछ मार्गों को बंद किया जाएगा। साथ ही ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। दरअसल, 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच T-20 क्रिकेट मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में हैं। यह मैच शाम को साढ़े 7 बजे से खेला जाना प्रस्तावित हैं। मैच को देखने के लिए वीआईपी, विशिष्ट अतिथि, अधिकारी, टीम संयोजक एवं काफी संख्या में दर्शकों के आने की संम्भावना है। क्रिकेट मैच के दौरान ट्रैफिक सुचारू चलाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई हैं। ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था 1. यूनिवर्सिटी गेट की तरफ से यूनिवर्सिटी मोड़ टोंक रोड़ की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को जनता स्टोर से डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाला जाएगा। 2. टोंक रोड पर चलने वाले यातायात को वाहनों का अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में मैच में आने वाले दर्शकों के वाहनों के अलावा सामान्य यातायात को गांधीनगर मोड़ से गांधी सर्किल की तरफ एवं आर.बी.आई. कट से गणेश मंदिर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 3. वाहनों का अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में जेडीए चौराहा से रामबाग चौराहा की तरफ आने वाले सामान्य यातायात (मैच में आने वाले दर्शकों के वाहनों के अलावा) जेडीए. चौराहा से गांधी सर्किल/त्रिमूर्ति सर्किल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 4. वाहनों का अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में स्टेच्यू सर्किल की तरफ से पोलो सर्किल की तरफ आने वाले यातायात को स्टेच्यू सर्किल से डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाला जाएगा। 5. पंकज संघवी मार्ग से विधानसभा तिराहा के मध्य संचालित होने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाला जाएगा। 6. क्रिकेट मैच के दौरान रोडवेज बसो का आवागमन नारायण सिंह तिराहे, पृथ्वीराज टी. पॉइट, पृथ्वीराज रोड, स्टेच्यू सर्किल, पार्क प्राइम, चोमूं हाउस चौराहा से रहेगा। 7. क्रिकेट मैच के दौरान गांधी नगर मोड़ से नारायण सिंह तिराहा तक टोंक रोड़, रामबाग सर्किल से 22 गोदाम सर्किल तक भवानी सिंह रोड़, स्टेच्यू सर्किल से विधानसभा तिराहा तक जनपथ, विधानसभा तिराहा से फ्रूट मण्डी कट, टोंक रोड तक पंकज सिंघवी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी। 8. क्रिकेट मैच समाप्त होने तक जयपुर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। यहां करें पार्किंग वीआईपी. के वाहनों की पार्किंग स्टेडियम के अन्दर ही साउथ ब्लाक में की जाएगी। दक्षिणी गेट से प्रवेश करने वाले पासधारी वाहनों की पार्किंग फुटबॉल/आर्चरी ग्राउंड में की जाएगी। पूर्वी द्वार से प्रवेश करने वाले दर्शकों के वाहनों की पार्किंग सुबोध स्कूल/कॉलेज ग्राउंड रामबाग के पास निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क की जाएगी। उत्तरी द्वार से प्रवेश करने वाले दर्शकों के वाहनों की पार्किंग एसएमएस. इन्वेस्टमेंट ग्राउंड, अम्बेडकर सर्किल के पास निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क की जाएगी। पश्चिमी द्वार से प्रवेश करने वाले दर्शकों के वाहनों की पार्किंग निर्धारित पार्किंग स्थल अमरुदों के बाग में पार्क की जाएगी। एम्बुलेंस एवं आवश्यक सेवाओं के वाहन निर्वाध रूप से आवागमन कर सकेंगे। पुलिस की अपील क्रिकेट मैच के दौरान आमजन से अपील है कि यातायात का अत्यधिक दबाव वाले गांधीनगर मोड़ से नारायण सिंह तिराहा तक टोंक रोड, जे.डी.ए. चौराहा से रामबाग चौराहा, पोलो सर्किल, 22 गोदाम तक भवानी सिंह रोड स्टेच्यू सर्किल से पोलो सर्किल तक भगवान दास रोड जनपथ, पंकज सिघंवी मार्ग, कठपुतली मार्ग के समानान्तर मार्गों का प्रयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *