जयपुर में किराना शॉप में तोड़फोड़, VIDEO:डंडे-सरिए से किया हमला, उधार देने से किया था मना

जयपुर में किराना की एक शॉप में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। गाड़ी से आए तीन युवकों ने डंडे-सरिए से किराना शॉप में तोड़फोड़ की। दुकानदार के उधार सामान देने से मना करने पर हमला किया गया था। तुंगा थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। SHO (तुंगा) श्रीराम मीना ने बताया- मामला देव गांव में किराना शॉप का है। चीता की ढाणी में रहने वाले लड़के अक्सर किराना शॉप से सामान लेते है। शिकायत के मुताबिक, बुधवार शाम खरीदारी करने के लिए उनमें से एक लड़का शॉप पर आया था। दुकानदार ने उधार सामान देने से मना कर दिया। उधार नहीं देने को लेकर कहासुनी कर वहां से चला गया। रात करीब 7:22 बजे गुस्साएं युवक गाड़ी से अपने साथियों के साथ आया। कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर डंडे-सरिए से लैंस होकर आए तीनों लड़कों ने शॉप पर हमला कर दिया। डंडे-सरिए से शॉप के बाहर रखे सामान में तोड़फोड़ की। सामान को उठाकर शॉप के अंदर फेंक दिया। शॉप के अंदर जमकर तोड़कर कर दुकानदार से मारपीट करना चाही। दुकानदार और शॉप पर आए कस्टमरों ने भागकर अपनी जान बचाई। वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज में हमलावरों की करतूत कैद हो गई। पुलिस ने शनिवार को पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर FIR दर्ज की। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाशी में दबिश दे रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *