जयपुर में कॉमेडी फिल्म का अनोखा प्रमोशन:भक्ति और मनोरंजन के संगम ने इवेंट को खास बना दिया; पढ़ें शहर की प्रमुख खबरें

राजस्थान की चर्चित कॉमेडी फिल्म मोखन वाहिनी 2 के अनोखे प्रमोशनल टूर ने जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। इस मेगा सिटी टूर की शुरुआत सीकर से हुई, जहां से फिल्म की प्रचार वाहिनी धार्मिक, सांस्कृतिक और शहरी स्थलों से होती हुई खाटू श्याम जी और बीकानेर पहुंची। आखिर में जयपुर में इसका शानदार समापन हुआ। सीकर में प्रमोशनल टूर के दौरान फिल्म की टीम ने हर्ष पर्वत, जीण माता और युवाओं के लोकप्रिय अड्डे एमबीए चायवाला सहित शहर के प्रमुख इलाकों में पहुंचकर माहौल को पूरी तरह फिल्मी रंग में रंग दिया। फिल्म के संवाद, मस्ती भरे अंदाज और टीम की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों, खासकर युवाओं में खासा उत्साह भर दिया। इसके बाद प्रचार यात्रा खाटू श्याम जी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं के बीच फिल्म को लेकर अलग ही जोश देखने को मिला। भक्ति और मनोरंजन के इस संगम ने प्रमोशन को और भी खास बना दिया। वहीं बीकानेर में भी स्थानीय लोगों ने इस अनोखे प्रमोशनल अंदाज का गर्मजोशी से स्वागत किया और फिल्म टीम के साथ तस्वीरें व वीडियो बनवाए। मेगा सिटी टूर का भव्य समापन राजधानी जयपुर के ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित स्थलों हवा महल, जल महल, अल्बर्ट हॉल और तोरण द्वार पर हुआ। इन पर्यटन स्थलों पर फिल्म की टीम की मौजूदगी ने शहर की रौनक में चार चांद लगा दिए। बड़ी संख्या में लोगों ने मौके पर पहुंचकर टीम के साथ सेल्फी ली और वीडियो बनाए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते नजर आए। आगे पढ़ें जयपुर की अन्य खबरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *