जयपुर में क्रेडिट कार्ड का क्लोन बना 2.60 लाख ठगे:KYC के नाम पर किए कॉल; मोबाइल पर लिंक भेज किया फ्रॉड

जयपुर में क्रेडिट कार्ड का क्लोन तैयार कर 2.60 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। KYC के नाम पर कॉल कर झांसा देकर फ्रॉड के लिए मोबाइल पर लिंक भेजा गया। महेश नगर थाने में पीड़ित युवक ने साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज करवाया है। KYC के नाम पर लगातार किए कॉल SHO (महेश नगर) सुरेश कुमार ने बताया- महेश नगर के अवधपुरी निवासी सुमन लाल महावर (41) के साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। शिकायत में बताया- उनके पास एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। क्रेडिट कार्ड की KYC करवाने के नाम पर उनके पास लगातार कॉल आ रहे थे। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई बैंक का प्रतिनिधी होना बताया। KYC के लिए उसके मोबाइल पर लिंक भी भेजा गया। महेश नगर थाने में FIR दर्ज जालसाज ने बातों में फंसाकर क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी जुटा ली। जिसके बाद क्रेडिट कार्ड का क्लोन तैयार कर 2.60 लाख रुपए निकाल लिए। अकाउंट से रुपए निकलने का मोबाइल पर मैसेज आया। बैंक से पता करने पर क्रेडिट कार्ड क्लोन तैयार कर 2.60 लाख रुपए के फ्रॉड का पता चला। महेश नगर थाने में पीड़ित ने साइबर क्रिमिनल्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर मोबाइल नंबर के आधार पर साइबर क्रिमिनल्स की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *