जयपुर में खाली प्लाट में युवक का शव मिला:3 दिन पुराना बताया जा रहा; पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची

जयपुर के पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके में आज सुबह एक युवक का शव एक खाली प्लाट में मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीनियर अधिकारियों को सूचित किया। स्थानीय निवासी मुकेश बागड़ा ने बताया- पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके के विनायक सरोवर गोल्यावास में एक खाली प्लाट में शव मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को बुलाया। पत्रकार कॉलोनी थाना प्रभारी मदन लाल कडवासरा ने बताया कि विनायक सरोवर कॉलोनी में एक खाली प्लाट में शव मिला। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान के लिए फोटो सभी थानों में भेजी जा रही है। पहचान होने के बाद आगे की जांच की जाएगी, और मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चलेगा। हमारी टीम मृतक की पहचान करने और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने में जुटी है। अब देखिए, मामले से जुड़ी 2 PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *