राजधानी जयपुर में दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट के जरिए हर दिन शहर की बदहाल नागरिक व्यवस्थाओं की तस्वीर सामने आ रही है। अलग-अलग वार्डों से अंधेरे में डूबी सड़कों, बहते सीवर पानी, टूटी पाइपलाइन, खुले ट्रांसफॉर्मर और अवैध वसूली जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर लोग लगातार अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की अनदेखी से हालात जस के तस बने हुए हैं। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें वार्ड नंबर 64 स्थित रानी सती नगर से दिव्या गुप्ता ने बताया कि पिछले कई हफ्तों से इलाके की स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। रात होते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है, जिससे लोगों में असुरक्षा का माहौल बना रहता है। खासकर बच्चों और महिलाओं के लिए आवाजाही डर का कारण बन गई है। स्थानीय निवासियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक लाइटें चालू नहीं हो सकीं। वार्ड नंबर 95, सेक्टर-3 प्रताप नगर से अभिषेक ने जलदाय विभाग की लापरवाही की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने बताया कि मकान नंबर 36/49 के पास पानी की मुख्य लाइन लंबे समय से टूटी हुई है, जिससे रोजाना सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने अब तक मरम्मत नहीं कराई है। वहीं वार्ड नंबर 137, गांधी नगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से टीकम ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 2 की पार्किंग, जो नगर निगम के माध्यम से संचालित है, वहां लोगों से मनमाने दामों पर शुल्क वसूला जा रहा है। इतना ही नहीं, ठेकेदार और उसके कर्मचारियों पर गुंडागर्दी करने के भी आरोप लगे हैं। लोगों का कहना है कि पहले भी इस मामले में शिकायत की गई, लेकिन निगम ने जानबूझकर कोई कार्रवाई नहीं की। वार्ड नंबर 56, अम्रपाली नगर से गौतम ने बिजली विभाग की लापरवाही उजागर की। उन्होंने बताया कि बच्चों के खेलने की जगह के पास ही खुला बिजली ट्रांसफॉर्मर और बॉक्स लगा दिया गया है, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोग ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 90, सांगानेर क्षेत्र के राधावल्लभ मार्ग स्थित कुम्हारों के मोहल्ले से रमेश प्रजापत ने बताया कि पिछले एक महीने से सड़क पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है। इससे न केवल आवागमन में परेशानी हो रही है, बल्कि मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। नागरिकों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों की उदासीनता से समस्याएं और बढ़ती जा रही हैं। लोगों ने नगर निगम, जलदाय और बिजली विभाग से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और शहर की बुनियादी व्यवस्थाएं पटरी पर लौट सकें। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो गया है। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में कचरा, पानी और बेसहारा पशु बने परेशानी:शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा समाधान, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्या 2.जयपुर में जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और सड़कों पर बहता सीवर पानी बना परेशानी 3.टूटी सड़कें, बहता पानी और अंधेरे में पार्क:जयपुर के वार्डों में बदहाल हालात से लोग परेशान, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 4.जयपुर में जानलेवा हो सकता है टूटे फेरोकवर:ट्रांसफॉर्मर के पास कचरा, कभी भी लग सकती है आग, 8 महीने से टूटी सड़क, प्रशासन मौन 5.जयपुर में तीन साल से नहीं भरे गड्ढे:वार्डों में खुले बिजली पैनल, बच्चों की जान खतरे में, शिकायत के बाद समस्या जस की तस 6.जयपुर में गंदगी और सीवरेज का संकट:जवाहर नगर से प्रताप नगर तक बिगड़े हालात, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल 7.जयपुर में टूटे चेंबर, सड़कों पर कचरे से जनता परेशान:बिजली कटौती भी बनी समस्या, दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू पर आई शिकायतें 8.नगर निगम की अनदेखी से जयपुर शहर बन रहा डंपिंग-यार्ड:शिकायतों के बावजूद नहीं हो रहा समाधान, जनता बोली- मूक दर्शक बना प्रशासन 9.जयपुर में टूटी सड़क,गड्ढों और मनमानी वसूली से लोग परेशान:लोगों की जान पर खतरा बना हुआ, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 10.जयपुर में टूटी सड़क,गड्ढों और मनमानी वसूली से लोग परेशान:लोगों की जान पर खतरा बना हुआ, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं


