जयपुर में ग्रुप शो ‘अद्वय’ की शुरुआत, कलाप्रेमियों ने सराहा:समकालीन कला की दिखी खूबसूरती, महिला कलाकारों ने अपनी आर्ट से खींचा ध्यान

पद्मश्री तिलक गिताई आर्ट गैलरी में ‘अद्वय ग्रुप शो’ कला प्रदर्शनी की जयपुर में शुरुआत हुई। इस प्रदर्शनी में भारती दीक्षित, कविता राजपूत, रामोंकर, शैलेंद्र सिंह, शर्मीला सिंह और डॉ. सोनम सिकरवार की बेहतरीन कृतियों ने कला प्रेमियों का मन मोह लिया। प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा प्रवक्ता प्रताप राव ने किया। उन्होंने सभी कलाकारों की चित्रकला की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी भारतीय कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का शानदार प्रयास है। इस मौके पर धमेंद्र राठौर, सत्यजीत तालुकदार और पद्मश्री तिलक गिताई विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने कलाकारों के बेहतरीन कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। पद्मश्री तिलक गिताई भारतीय मिनिएचर आर्ट के एक जाने-माने विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अपनी कला विरासत अपने पिता से प्राप्त की और विभिन्न माध्यमों में उत्कृष्ट कार्य किया है। वे मेटल, ब्रॉन्ज, मार्बल, पीओपी और मिनिएचर आर्ट में पारंगत हैं। उनके मार्गदर्शन में कई कलाकार रिसर्च कर चुके हैं, जिससे यह कला नई पीढ़ी तक पहुंच रही है। इस ग्रुप शो में प्रदर्शित चित्रों में समकालीन और पारंपरिक कला का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रदर्शनी में आए कला प्रेमियों और विशेषज्ञों ने इसे कलात्मक उत्कृष्टता का प्रतीक बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *