जयपुर में घर छोड़कर भागा नाबालिग स्कूल छात्र:7वीं क्लास में करता था पढ़ाई, बिना बताए चुपचाप घर से निकला

जयपुर में एक नाबालिग स्कूल छात्र के घर छोड़कर भागने का मामला सामने आया है। सातवीं क्लास में पढ़ने वाला नाबालिग लड़का बिना बताए चुपचाप घर से निकल गया। चित्रकूट थाने में नाबालिग लड़के की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस घर के आस-पास लगे CCTV फुटेज खंगालने के साथ नाबालिग स्कूल छात्र की तलाश कर रही है। ASI शोभाग सिंह ने बताया- समस्तीपुर बिहार निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह परिवार के साथ संजय नगर चित्रकूट नगर में रहती है। उनका 15 साल का बेटा स्कूल में 7वीं क्लास में पढ़ता है। सोमवार शाम करीब 6 बजे खेलते समय चुपचाप बिना बताए घर से निकल गया। कुछ देर बाद ढूंढने पर नाबालिग बेटे का पता नहीं लगा। रिश्तेदारों के साथ आस-पड़ोसी और दोस्तों से भी पूछने पर बेटे की कोई जानकारी नहीं लगी। घर छोड़कर भागे नाबालिग बेटे को दो दिन तक परिजन अपने स्तर पर ढूंढते रहे। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिलने पर नाबालिग स्कूल छात्र की मां ने चित्रकूट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। चित्रकूट थाना पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर नाबालिग स्कूल छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *