जयपुर में घर बनने से पहले मिलेगा स्थायी बिजली कनेक्शन:1.5 गुना कम चार्ज देना पड़ेगा, दो बार आवेदन भी नहीं करना पड़ेगा

जयपुर विद्युत वितरण निगम (जयपुर डिस्कॉम) ने निर्माणाधीन आवासीय भवनों को स्थायी घरेलू बिजली कनेक्शन देने का फैसला लिया है। 8 जनवरी 2025 को हुई 90वीं डीसीएफ बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। इसका आदेश 10 जनवरी 2025 को जारी कर दिया गया है। इस निर्णय से खुद के घर उपयोग के लिए भवन निर्माण कर रहे उपभोक्ताओं को अस्थायी कनेक्शन की जटिल प्रोसेस और फिर स्थाई कनेक्शन लेने की अलग-अलग प्रोसेस से राहत मिलेगी। पहले घरेलू उपभोक्ताओं को अस्थायी कनेक्शन लेने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अस्थायी कनेक्शन पर सामान्य दर से 1.5 गुना ज्यादा चार्ज देना पड़ता था। निर्माण पूरा होने के बाद स्थायी कनेक्शन के लिए अलग से आवेदन करना पड़ता था। अब उपभोक्ताओं को केवल स्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। निर्माण पूरा होने पर सही जगह पर मीटर लगाया जाएगा निर्माणाधीन भवनों के लिए स्थायी कनेक्शन जारी करने के लिए आवेदकों को घरेलू उपयोग का स्वप्रमाणित प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। निर्माण पूरा होने के बाद मीटर को नियमानुसार उचित स्थान पर मीटर ट्रांसफर किया जाएगा। जयपुर डिस्कॉम की प्रबंध निदेशक आरती डोगरा ने कहा कि इस कदम से उपभोक्ताओं को प्रक्रिया में सरलता और सुविधा मिलेगी। आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को इस निर्णय का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। यह निर्णय उपभोक्ताओं के हित में उठाया गया एक बड़ा कदम है, जिससे बिजली कनेक्शन प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *