जयपुर में चलती कार से किए हवाई फायर, 2 अरेस्ट:सोशल मीडिया से प्रभावित होकर बनाना चाहते थे गैंग, वर्चस्व बढ़ाने के लिए चलाई गोलियां

जयपुर की रामनगरिया थाना पुलिस ने फायरिंग मामले में दो बदमाशों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार व वारदात में यूज कार जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में सोशल मीडिया से प्रभावित होकर गैंग बनाने और वर्चस्व बढ़ाने के लिए हवाई फायर करना कबूल किया है। डीसीपी (ईस्ट) संजीव नैन ने बताया- फायरिंग में बदमाश कमलेश कुमार बैरवा (27) निवासी पापड़दा दौसा और नरेश कुमार (24) निवासी जयसिंहपुरा रामनगरिया को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में यूज स्विफ्ट कार भी जब्त की है। उन्होंने बाली मेंदला के नाम से सोशल मीडिया पर ग्रुप बना रखा है। 18 सितम्बर की रात को दोनों बदमाशों ने प्रतिष्ठा अपार्टमेंट के बाहर चलती कार से हवाई फायर किए थे। फायरिंग की सूचना पर एसएचओ चन्द्रभान सिंह के नेतृत्व में एसआई गिरवर सिंह, कॉन्स्टेबल लोकेन्द्र पाल सिंह, मुनेश और राहुल की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों बदमाशों को धर-दबोचा। पूछताछ में सामने आया है कि सोशल मीडिया से प्रभाव डालकर ये अपनी एक गैंग बनाना चाह रहे थे। वीआईटी कॉलेज के स्टूडेंट्स को अपने वर्चस्व बढ़ाकर शामिल करने के चलते हवाई फायर किए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *