जयपुर में चांदी ‌‌2.52 लाख रुपए प्रति किलो:चांदी में एक ही दिन में 16 हजार रुपए का ऐतिहासिक उछाल

शनिवार काे जयपुर में चांदी 16,100 रुपए के ऐतिहासिक उछाल के साथ पहली बार 2.52 लाख प्रति किलोग्राम के पार हाे गई। इस सप्ताह चांदी 38,500 यानी 18% , जबकि दिसंबर में 75,200 रुपए प्रति किलो यानी 42.53% चढ़ी है। पिछले एक साल की बात करें ताे चांदी की कीमत 1,61 लाख रुपए प्रति किलो यानी 180% चढ़ चुकी है। पिछले साल 27 दिसंबर काे चांदी 91,000 रु. प्रति किलो थी। पहली छमाही में कीमत गिरने के आसार कमोडिटी फर्म हेरेअस के 2026 मेटल आउटलुक के मुताबिक, 2026 की पहली छमाही में चांदी औसत मूल्य 40 से 45 डॉलर प्रति आउंस के बीच रहने का अनुमान है। इससे चांदी की कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा घट सकती है। 2011 में 76 हजार रु. पहुंची, फिर 57% गिर गई जब भी कीमत तेजी से बढ़ी, उतनी तेजी से गिरी भी है। मसलन, 2011 में जयपुर में चांदी 76 हजार रुपए प्रति किलो तक पहुंचने के बाद 2015 में 57% तक सस्ती होकर 33 हजार रुपए प्रति किलो रह गई। कीमत महज दो दिन में ही लगभग 30% तक गिर गई थी। 2019 तक चांदी कीमत 40,000 के दायरे में रही। इस साल अक्टूबर में भी चांदी 13% तक गिरी है। हंट ब्रदर्स द्वारा चांदी के बाजार पर कब्जा करने की कोशिश से अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 50 डॉलर प्रति आउंस के करीब पहुंच गई थी, लेकिन 27 मार्च, 1980 को बाजार के नियमों में बदलाव के बाद कीमतें रातों-रात गिर गई। -मातादीन सोनी, महामंत्री, सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *