जयपुर में चोरों ने किया युवती का किडनैप!:अलमारी में रखे गहने-कैश चुराए, बोलेरो में उठा ले गए बदमाश

जयपुर में चोरों के एक युवती को किडनैप कर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बेटी को बोलेरो में उठाकर ले जाते बदमाशों को देखा। अलमारी चैक करने पर उसमें रखे 2.50 लाख रुपए और हार गायब मिला। बस्सी थाने में युवती के पिता ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ युवती की तलाश में दबिश दे रही है। मामले की जांच ASI तोताराम कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- बस्सी इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है। वह पत्नी व दो बेटियों के साथ रहते हैं। बुधवार रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सो गए। रात करीब 1 बजे छोटी बेटी को आवाज सुनाई दी। उठकर देखने पर 18 साल की बेटी कमरे में नहीं थी। मकान का गेट खुला देखकर छोटी बेटी ने माता-पिता को जगाया। घर की अलमारी का लॉक टूटा मिला घर से बाहर निकल कर देखने पर एक सफेद कलर की बोलेरो गाड़ी में कुछ बदमाश बेटी को बैठाकर ले जाते दिखाई दिए। पुलिस कंट्रोल रूम को तुरंत बेटी के किडनैप कर ले जाने की सूचना दी। घर की अलमारी संभालने पर लॉक टूटा मिला। अलमारी में रखा सोने का हार और 2.50 लाख रुपए गायब थे। आरोप है कि जिन बदमाशों ने घर में चोरी की है, वह बेटी का किडनैप कर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *