जयपुर में छोटे बच्चों की स्कूल छुट्टी:तेज सर्दी को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश

जयपुर कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने 13 जनवरी यानी कल स्कूलों मेंं छुट्‌टी घोषित की है। ये छुट्‌टी कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों की रहेगी। लगातार तीन दिन छुट्‌टी होने से बच्चे पूरी तरह पतंगबाजी का मजा ले सकेंगे। दरअसल, जयपुर कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र सोनी ने 13 जनवरी को शीतलहर और कोहरे का अलर्ट देखते हुए छुट्‌टी घोषित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की सभी स्कूल (सरकारी और प्राइवेट) में छुट्‌टी रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, 14 जनवरी को भी मकर संक्रांति को जिला कलेक्टर की तरफ से सभी के लिए छुट्‌टी है। ऐसे में संभावना है कि 15 जनवरी को जयपुर में बारिश-ओलावृष्टि होने और तेज सर्दी होने की संभावना को देखते हुए छुट्‌टी की अवधि को 15 या उससे आगे तक बढ़ाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *