जयपुर में जुटे देशभर के चित्रकार,पेंटिंग में उठाए सामाजिक मुद्दे:आकार आर्ट ग्रुप की 32वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का समापन, 30 कलाकारों की आर्ट डिस्प्ले

जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आज आकार आर्ट ग्रुप अजमेर द्वारा आयोजित 32वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का समापन हुआ। यह प्रदर्शनी सुकृति और सुरेख कला दीर्घा में आयोजित की गई थी। प्रदर्शनी का उद्घाटन 27 दिसंबर को प्रशासनिक प्रमुख सचिव समित शर्मा ने किया था। चार दिनों तक चली इस कला प्रदर्शनी में राज्य और राष्ट्रीय स्तर के लगभग 30 कलाकारों के 100 चित्र और मूर्तियां प्रदर्शित की गईं। यह आयोजन कला प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय अनुभव रहा, जिसमें चित्रकला और मूर्तिकला के विविध आयामों को सराहा गया। यह प्रदर्शनी न केवल कला के प्रति समर्पण का प्रतीक रही, बल्कि इसमें भाग लेने वाले कलाकारों और दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव भी बनी। कलाकारों ने कैनवास पर सामाजिक मुद्दों को कैनवास पर दिखाया। प्रदर्शनी में अजमेर, जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, पंजाब, बीकानेर, मथुरा और दिल्ली के कलाकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इनमें से प्रमुख नाम अजमेर से राम जैसवाल, प्रहलाद शर्मा, लक्ष्यपाल सिंह राठौड़, डॉ. प्रमोद सिंह और जयपुर से विनय त्रिवेदी, रेखा अग्रवाल, अजय गर्ग रहे। वहीं, कोटा से डॉ. सुरेश प्रजापति, भीलवाड़ा से के जी कदम, पंजाब से साधना सेंगर, और दिल्ली से शिवराज कर्दम जैसे कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आकार आर्ट ग्रुप के संरक्षक आर.एन. कट्टा ने इस प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए सभी कलाकारों और कला प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन नए और अनुभवी कलाकारों के बीच कला के आदान-प्रदान का माध्यम बना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *