जयपुर में ज्वेलर को लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार:गहने, हथियार और बाइक के साथ पकड़े गए, पहले भी कर चुके लूट की वारदात

जयपुर में ज्वेलर से लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों से गहने, हथियार और वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त कर ली है। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया- 18 जनवरी को किशोरपुरा रोड हाथोज स्थित ज्वेलरी की दुकान में हथियार की नोक पर लूट की घटना हुई थी। इस पर दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। एडिशनल डीसीपी वेस्ट आलोक सिंघल, एसीपी सुरेन्द्र सिंह राणावत, सीआई कालवाड़ कविता शर्मा, सीआई जहीर अब्बास, सीआई मनीष शर्मा और सीआई गणेश सैनी की टीम बनाई गई। टीम ने घटना के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज की दो सप्ताह तक जांच की। इस पर पुलिस के हाथ कई सबूत लगे। इस पर पुलिस टीम ने आज जयराम बाना (33) पुत्र गोपाल लाल और शिव मोहन सिंह चौहान (27) पुत्र भीम सिंह को गिरफ्तार किया। बदमाश के कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। घटना में इस्तेमाल ली गई एक बाइक को भी पुलिस ने बदमाशों से बरामद किया। गिरफ्तार दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। बदमाश जयराम बाना पर पहले भी चोरी व लूट के मुकदमे हैं। इनसे अन्य वारदातें खुलने की संभावना है। बदमाशों ने इस प्रकार से की थी लूट की घटना पीड़ित ने बताया- किशोरपूरा रोड हाथोज में उसकी ज्वेलरी की दुकान है। 18 जनवरी को रात करीब 8.45 बजे दुकान बढ़ाने कि तैयारी कर रहा था। इसी दौरान दो व्यक्ति दुकान में अंदर घूस गए। एक ने मुझे डराते हुए कहा की आपके पास जो भी सामान है, हमें दे दो। एक बदमाश तिजोरी कि तरफ चला गया। इतने में पहले बदमाश ने मुझे पिस्टल दिखाई। मेरी दुकान में रखे सामान को देने की कही तो मैंने पिस्टल वाले बदमाश का हाथ पकड़ लिया था। मुश्किल से मैंने दोनों बदमाशों को दुकान से बाहर किया। एक बदमाश ने अन्दर आकर मेरा बैग छीन लिया। इसमें 300 ग्राम चांदी, एक मोबाइल फोन और तिजोरी की चाबी थी। इसको लेकर दोनों बदमाश फरार हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *