जयपुर में थार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, VIDEO:साइड कट मारकर भगा ले गया ड्राइवर, पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल

जयपुर में ओवर स्पीड थार जीप ने शुक्रवार रात एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक को साइड कट मारकर थार सवार भाग निकला। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए। एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) पुलिस ने प्राइवेट हॉस्पिटल में तीनों घायलों को इलाज करवाया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर थार व ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। ASI अशोक कुमार ने बताया कि हादसे में झोटवाड़ा के गणेश कॉलोनी निवासी पवन कुमार सोनी (33), उनकी पत्नी साक्षी (30) और साली उर्वशी (26) घायल हुए हैं। रात करीब साढ़े 9 बजे पवन बाइक पर पत्नी साक्षी और साली उर्वशी को बैठाकर घर जा रहे थे। इसी दौरान निवारू रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास सामने से आई ओवर स्पीड थार जीप ने साइट कट मारा। थार से टच होते ही बाइक आउट ऑफ कंट्रोल हो गई। बाइक सहित तीनों रोड पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से थार जीप लेकर फरार हो गया। पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज रोड पर घायलों को पड़ा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित कर तीनों घायलों को संभाला। एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से तीनों घायलों को पास ही स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। पुलिस ने वारदात स्थल के पास लगे CCTV फुटेजों को खंगाला। फुटेज में थार जीप के टक्कर मारकर भागते हुए दिखाई दे रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर थार जीप और उसके ड्राइवर की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *