गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण के लिए मंत्रियों को जिले आवंटित किए गए हैं। जयपुर में डिप्टी सीएम दिया कुमारी और सीएम के गृह जिले भरतपुर में प्रेम चंद बैरवा ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने दोनों डिप्टी सीएम, 21 मंत्रियों को ध्वजारोहण के लिए जिले अलॉट करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 24 जिलों में ध्वजारोहण करेंगे 24 जिलों में मंत्री डिप्टी सीएम और सरकारी मुख्य सचेतक ध्वजारोहण करेंगे। बचे हुए 16 जिलों में कलेक्टर और संभाग की आयुक्त ध्वजारोहण करेंगे। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा सवाईमाधोपुर, स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर फलोदी, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ दौसा, शिक्षा मंत्री मदन दिलवर कोटा, कानून मंत्री जोगाराम पटेल जोधपुर में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी टोंक, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत अजमेर, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, ब्यावर में खाद्य मंत्री सुमित गोदारा, बीकानेर में गौपालन मंत्री जोराराम कुमावत, पाली में टेड मंत्री बाबूलाल खराड़ी डूंगरपुर में और राजेश्वर मंत्री हेमंत बिना प्रतापगढ़ में ध्वजारोहण करेंगे। वन मंत्री संजय शर्मा अलवर, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार चित्तौड़गढ़, UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर बूंदी, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी सिरोही, महिला बाल विकास राज्य मंत्री मंजू बाघमार नागौर, राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी भीलवाड़ा, मंत्री के के बिश्नोई बाड़मेर, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म डीग और सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग जालौर में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य स्तरीय समारोह इस बार उदयपुर में राज्यश्री गणतंत्र दिवस समारोह इस बार जयपुर की बजाय उदयपुर में होगा। एट होम का आयोजन भी उदयपुर में ही किया जा रहा है। राज्यश्री गणतंत्र दिवस समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा उदयपुर रहेंगे।


