जयपुर में दो मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार, 9 मोबाइल रिकवर:पकड़े गए दोनों बदमाश आदतन अपराधी, पहले भी हो चुके गिरफ्तार

जयपुर के शिप्रापथ थाना पुलिस ने आज दो शातिर मोबाइल स्नैचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से लूटे गए 8 मोबाइल फोन रिकवर किए हैं। गिरफ्तार हुए दोनों बदमाश जयपुर सिटी में दर्जनों मोबाइल लूट की वारदात कर चुके हैं। दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के हाथ इन का एक नाबालिग साथी भी लगा जिसे पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया हैं। डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया- जिले में हो रही मोबाइल लूट की बढ़ती वारदातों को देखते हुए सभी थानाधिकारियों को आदतन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए आदेश जारी किए। इस पर आदतन और एक्टिव बदमाशों पर मैन टू मैन नजर रखी गई। इस पर पुलिस के हाथ दो बदमाश लगे पूछताछ में बदमाशों ने शहर में अन्य कई मोबाइल लूट की वारदात करना कबूल लिया। इस पर पुलिस ने दोनों बदमाश अभिषेक जाटव उर्फ अभि उर्फ विवेक (19) पुत्र रामपाल जाटव निवासी ग्राम नीवालपुर जिला फरुखाबाद उत्तरप्रदेश हाल निवासी माल की ढाणी बाजणी तलाई सांगानेर पुलिस थाना मुहाना और कृष्णा पाल(19) पुत्र प्रवेश पाल गुर्जर निवासी ग्राम नंगला खेरवान जिला फरुखाबाद उत्तरप्रदेश हाल किरायेदार श्याम क्लिनिक के ऊपर नारायण विहार मुहाना मोड पुलिस थाना मुहाना जयपुर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस के हाथ एक नाबालिग भी लगा जो इस गैंग का सक्रिय सदस्य हैं,जिसे बाल सुधार गृह भिजवा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कई मोबाइल लूट के मुकदमे हैं,आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *