जयपुर में नौकर मालिक के बंगले में चोरी कर भागा:हीरे, सोने और चांदी के गहने लेकर फरार हुआ, 4 महीने पहले काम पर रखा था

जयपुर में घरेलू नौकर अपने मालिक के बंगले में चोरी कर भाग गया। लाखों रुपए कीमत के गहने-कैश लेकर भागे नौकर ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की। चार महीने पहले ही उसे काम के लिए बंगले पर रखा था। अशोक नगर थाने में पीड़ित मालिक ने घरेलू नौकर व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- चोरी की वारदात हॉस्पिटल रोड सी-स्कीम निवासी आनंद सेठी (56) के घर हुई। करीब 4 महीने पहले उन्होंने बंगले पर काम-काज के लिए विक्की कुमार साहू को रखा था। बुधवार सुबह चाय के लिए नौकर विक्की को आवाज लगाई। जबाव नहीं मिलने पर घर में सभी जगह उसको ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। मोबाइल पर कॉन्टैक्ट करने पर बंद होने का पता चला। घर के CCTV फुटेज चेक करने पर वह अपने साथी के साथ जाता दिखाई दिया। घर की अलमारी चेक करने पर उसमें रखे लाखों रुपए के गहने-कैश व कीमती सामान गायब मिला। घरेलू नौकर के साथी के साथ मिलकर घर में चोरी कर भागने का पता चला। अशोक नगर थाना पुलिस चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को बताया- घरेलू नौकर विक्की अलमारी से हीरे की दो चूड़ियां, मल्टी कलर स्टोन बैंगल, हीरे की अंगूठी, माणक-हीरे की अंगूठी, सोने की चूड़ी, तीन सिक्के, चांदी की 5 किलो की सिल्ली, 1 लाख रुपए और तीन घड़ियां चोरी कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घरेलू नौकर व उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *