पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जयपुर सिविल लाइन निवास पर बीकानेर कांग्रेस महासचिव आनंद कुमार जोशी ने भेट की। बीकानेर की राजनीतिक पर चर्चा की। बीकानेर बिजली कर्मचारियों के स्थानांतरण के बारे में अवगत करवाया। गहलोत ने इस तरह के आदेशों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। जोशी को आश्वासन दिया वो इस मामले में सरकार से वार्ता करेंगे। जोशी ने गहलोत को बीकानेर आने का न्योता भी दिया जिसे अशोक गहलोत स्वीकार कर जल्द आने का वादा किया।


