जयपुर में पेट्रोल डालकर जलाई गई प्रेमिका ने भी दम तोड़ दिया। दो दिन पहले (एक दिसंबर की रात) इलाज के दौरान सवाई मान सिंह (SMS) हॉस्पिटल में प्रेमी की भी मौत हो गई थी। आरोप है कि 28 नवंबर की रात करीब 2 बजे जेठ और ससुर ने प्रेमी-प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। SMS हॉस्पिटल में भर्ती थे
दूदू के मौखमपुरा इलाके के बाड़ोलाव गांव के रहने वाले कैलाश गुर्जर (25) और सोनी (30) अपने खेत के मचान पर साथ थे। सोनी के चाचा ससुर बिरदी चंद और जेठ गणेश गुर्जर ने दोनों को साथ में देख लिया। आरोप है कि दोनों ने गुस्से में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। मौखमपुरा थाना प्रभारी सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया- कैलाश 70 और सोनी 90% तक झुलस गए थे। उन्हें जयपुर के SMS हॉस्पिटल के आईसीयू बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था। कैलाश ने सोमवार देर रात और सोनी ने आज (बुधवार) सुबह करीब 3 बजे दम तोड़ दिया। हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज
इससे पहले दूदू एएसपी शिवलाल बैरवा और डीएसपी दीपक खंडेलवाल की टीम गठित की गई थी। घटना के महज 12 घंटे में (एक दिसंबर) दोनों आरोपियों (महिला के चाचा ससुर बिरदी चंद और जेठ गणेश गुर्जर) को गिरफ्तार कर लिया गया था। शुरू में हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज था, लेकिन अब दोनों मौतों के बाद हत्या की धारा जोड़ दी गई है। परिजनों का कहना है कि इस मामले में अभी भी कई अन्य लोग शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी की जानी चाहिए। प्रेमी के घरवालों ने कल सड़क जाम किया था
कैलाश की मौत के बाद मंगलवार को गांववासियों ने गुस्से में मोखमपुरा-बीचून रोड जाम कर धरना दिया था। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार वालों को समझाया था। आश्वासन दिया था कि जल्दी ही बाकी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। — जयपुर के प्रेमी जोड़े को जिंदा जलाने की ये खबरें भी पढ़िए… प्रेमी जोड़े को जेठ और चाचा-ससुर ने जिंदा जलाया था,गिरफ्तार:मचान से बांधकर लगाई थी आग, महिला के पीछे गए थे आरोपी जयपुर के पास मौखमपुरा के बाड़ोलाव गांव में प्रेमी जोड़े को पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में महिला के जेठ और चाचा ससुर को गिरफ्तार किया है। प्रेमी जोड़े ने अपने बयान में दोनों को नाम लिया था। पढ़ें पूरी खबर.. प्रेमी जोड़े को जेठ और चाचा-ससुर ने जिंदा जलाया था,गिरफ्तार:मचान से बांधकर लगाई थी आग, महिला के पीछे गए थे आरोपी जयपुर के पास मौखमपुरा के बाड़ोलाव गांव में प्रेमी जोड़े को पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में महिला के जेठ और चाचा ससुर को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर..


