जयपुर में फरार 24 मोस्ट वांटेड बदमाश गिरफ्तार:बदमाशों पर हत्या, लूट और डकैती समेत कई मामले दर्ज, अलग-अलग जगहों पर छिपे थे

जयपुर कमिश्नरेट की वेस्ट जिला पुलिस ने एक स्पेशल ऑपरेशन के त​हत बुधवार को 24 मोस्ट वांटेड आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों पर डकैती,लूट और हत्या समेत कई मामले दर्ज थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि 1 अक्टूबर से ऑपरेशन हाईड आउट सर्च चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के तहत जिला और थाना स्तर पर अलग-अलग टीम बनाकर छापेमारी की गई थी। इस दौरान ऐसे आरोपियों का डाटा तैयार किया, जिनके खिलाफ 7 से ज्यादा बार चालान पेश हो रखे थे। इसके साथ ही जो बार-बार क्राइम कर रहे थे। टीम की ओर से अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर इन 24 बदमाशों की गिरफ्तारी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *