जयपुर के महेश नगर थाना पुलिस और सीएसटी की टीम ने एक शातिर गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार गैंग का सरगना खुद को सीबीआई का अधिकारी बता कर लोगों को नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करता था। आरोपी के गैंग के सदस्य इस ठगी की वारदात में उसका सहयोग किया करते थे। आरोपी ने कई बेरोजगार लोगों के साथ इस तरह की करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दिया हैं। सीएसटी के कॉन्स्टेबल जितेन्द्र यादव को मिली सूचना के बाद आज पुलिस टीम ने गैंग के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया। डीसीपी क्राईम कुन्दन कंवरिया ने बताया- जयपुर शहर में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाली गैंग के खिलाफ सीएसटी की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बेरोजगारों के साथ ठगी की वारदात करने वाले रविन्द्र शर्मा उर्फ रवि शर्मा, दिनेश कुमार ओला, कुलदीप सिंह, कमल कुमार शर्मा, विकास यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से सीबीआई स्पेशल ऑफिसर का फर्जी कार्ड, भारत सरकार लिखी हुई गाड़ी आरजे 14 टीई 5907, नौकरी का फर्जी जॉइनिंग लेटर सहित कई फर्जी दस्तावेज रिकवर किये हैं। तरीका वारदात आरोपी बेरोजगार युवाओं को टारगेट कर के खुद को सीबीआई स्पेशल ऑफिसर बता कर उन्हें कार्ड दिखाता और बताता की वह उनकी भी सरकारी नौकरी लगा सकता है। आरोपी के पास फर्जी सीबीआई का कार्ड, वायरलैस सेट, लाल पट्टी की लग्जरी कार, रसूखदार व्यक्तियों के साथ फोटो व स्टेटस दिखाकर सचिवालय, देवस्थान विभाग, फायर स्टेशन एवं अन्य कई सरकारी विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व सहायक बाबू के पद पर अस्थायी व संविदा पर नौकरी लगवाने के लिये उनके दस्तावेज की नकल कॉफी लेकर सचिवालय के गेट व अन्य ऑफिसों के गेटों पर बुलाता। इससे बेरोजगार युवा प्रभावित होकर नकल दस्तावेज के साथ पैसा दे देते थे। वारदात का खुलासा गिरफ्तार आरोपी को पूर्व में सीएसटी की टीम ने करणी विहार में फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी जेल से बाहर आने के बाद बार-बार जगह बदल रहा था, जिसकी सीएसटी को जानकारी लगी। हाल ही में सचिवालय के आसपास घूम फिर कर बेरोजगार युवाओं के साथ नौकरी के नाम पर अपनी गैंग के सदस्यों साथ मिलकर ठगी करता हुआ दिखाई दिया। इस पर टीम ने उसका पीछा कर उसे गिरफ्तार किया। सरगना सहित गैंग के 5 बदमाश गिरफ्तार 1. रविन्द्र शर्मा उर्फ रवि शर्मा(35) पुत्र रामावतार शर्मा निवासी शास्त्री कॉलोनी नारायणपुर रोड़ पुलिस थाना बानसूर जिला कोटपुतली-बहरोड़ राज. हाल निवासी मकान नम्बर ए-15 आतिशी रेजीडेन्सी सेन्ट जोसफ स्कूल के पास गिरधारीपुरा पुलिस थाना करणी विहार जयपुर। 2. दिनेश कुमार ओला (37)पुत्र बोदूराम ओला निवासी ग्राम डूंगरी कला तहसील किशनगढ़ रेनवाल पुलिस थाना किशनगढ़ जिला जयपुर ग्रामीण 3. कुलदीप सिंह जाट (26) पुत्र हरफूल सिंह निवासी गॉव पदमपुरा पुलिस थाना खण्डेला जिला सीकर हालः प्राईवेट कान्ट्रेक्ट फायर ब्रिगेड कार्यालय रिको मन्ढा कालाडेरा जयपुर। 4. कमल कुमार शर्मा (27) पुत्र मुकेश कुमार शर्मा निवासी सुभाष चौक गिरधारी दास बाबा के मन्दिर के सामने बानसूर पुलिस थाना बानसूर जिला कोटपुतली बहरोड, हाल किरायेदार प्लाट न० 39 ई जेडीए कॉलोनी नियर वाटर बाक्स बिन्दायका पुलिस थाना बिन्दायका जिला जयपुर । 5. विकास यादव (21) पुत्र मामचन्द यादव निवासी श्याम विहार कॉलोनी कोटपूतली रोड. सुभाष चौक बानसूर पुलिस थाना बानसूर जिला कोटपुतली बहरोड हाल किरायेदार प्लाट न० ए-15 आतिशी रेजीडेन्सी सेन्ट जोसफ स्कूल के पास गिरधारीपुरा पुलिस थाना करणी विहार जयपुर।


