जयपुर में बुधवार रात तेज रफ्तार कार ने बाप-बेटे को रौंद दिया। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा चोटिल है। वहीं, एक्सीडेंट के बाद मौके से भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने कार को जब्त कर ड्राइवर को अरेस्ट किया है। हादसा कलेक्ट्रेट सर्किल के पास कबीर मार्ग पर रात करीब 10 बजे हुआ। एक्सीडेंट थाना पुलिस (वेस्ट) ने SMS हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। एक्सीडेंट थाने (वेस्ट) के पुलिसकर्मी सुभाष ने बताया- हादसे में घायल हुए निवारू रोड के राधा कृष्णा कॉलोनी निवासी हनुमान (58) पुत्र भूराराम की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल बेटे अमित को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पहले देखिए, PHOTOS… कार छोड़कर भाग ड्राइवर पुलिस ने बताया- बाप-बेटे कलेक्ट्रेट सर्किल के पास चाट का ठेला लगाते हैं। रात करीब 10 बजे ठेला लेकर दोनों पैदल घर लौट रहे थे। कबीर मार्ग पर कलेक्ट्रेट की तरफ से आई ओवर स्पीड कार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। एक्सीडेंट के बाद क्षतिग्रस्त कार को छोड़कर ड्राइवर भाग गया। लोगों ने करीब 100 मीटर पीछा कर पैदल भाग ड्राइवर को धर-दबोचा। हादसे की सूचना पर एक्सीडेंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर हालत में दोनों बाप-बेटे को SMS हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान हनुमान को डेड घोषित कर दिया। घायल बेटे अमित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। पुलिस ने कार को जब्त कर ड्राइवर सुरेश को अरेस्ट कर लिया। आगे पढ़ें जयपुर में पिछले दिनों हुई कार से रौंदने की घटनाएं… एक दिन पहले थार ने बच्ची को कुचला था मंगलवार को एक थार ने 18 साल की लड़की को कुचल दिया था। इसके बाद चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया था। युवती झुंझुनूं की रहने वाली थी। जयपुर में एयर फोर्स की फिजिकल परीक्षा देने आई थी। हादसा करधनी थाना इलाके में एक्सप्रेस-वे पर शांतिबाग हनुमान मंदिर के पास हुआ था। एक्सीडेंट थाना वेस्ट मामले की जांच कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर) ऑडी ने 16 लोगों को कुचला था जयपुर में 9 जनवरी की रात रेसिंग कर रही एक ऑडी कार ने कहर मचा दिया था। मानसरोवर के भीड़भाड़ वाले इलाके में 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही ऑडी कार पहले बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई। फिर सड़क किनारे लगी फूड स्टॉल्स में घुस गई थी। इस दौरान वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। कार 16 लोगों को रौंदते हुए एक पेड़ से टकराकर रुकी थी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। मामले में अब तक ड्राइवर समेत 7 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर)


