जयपुर में बदमाशों के फायरिंग का VIDEO:फिल्मी स्टाइल में रोड पर दौड़ाया, रुपयों के लेन-देन को लेकर रंजिश

जयपुर के शिप्रापथ में सोमवार शाम बदमाशों के फायरिंग का वीडियो सामने आया है। फिल्मी स्टाइल में रोड पर दौड़ते हुए मारने के लिए बदमाशों ने पीछा कर गोली चलाई। रुपयों के लेन-देन को लेकर रंजिश के चलते फायरिंग की गई थी। शिप्रापथ थाना पुलिस चारों हमलावरों की पहचान कर तलाश में दबिश दे रही है। SHO (शिप्रापथ) महेन्द्र सिंह ने बताया- शिप्रापथ में सेंट विल्फ्रेड कॉलेज के पास कैफे आरजे-21 है। देर शाम कैफे पर ऋतिक निठारवाल बैठा था। शाम करीब 7:50 बजे ऋतिक निठारवाल पर स्विफ्ट कार में आए चार बदमाशों ने हमला किया। कार से उतरते ही बदमाशों ने पिस्तौल निकालकर तान दी। जिसे देखकर घबराकर ऋतिक निठारवाल वहां से भागा। उसके पीछे बदमाश भी भागे। रोड पर दौड़ते हुए पीछा करते हुए फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने फायर किया। गोली उसके पास से निकलके जाने से जान बच गई। फायरिंग होने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हंगामा होने पर बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए। धमकाने के लिए आए थे बदमाश
SHO (शिप्रापथ) महेन्द्र सिंह का कहना है कि फायरिंग की सूचना पर शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर हमलावरों को नामजद किया। पुलिस जांच में सामने आया कि फायरिंग करने वाले अशोक, रवि पंडित, शशांक व उनका साथी था। रवि पंडित मानसरोवर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और अशोक चंदवाजी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। ऋतिक निठारवाल रेंट्ल गाड़ियों बिजनेस करता था। हिस्ट्रीशीटर अशोक और पीड़ित ऋतिक निठारवाल के बीच रुपयों का लेन-देन का विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते रुपयों की मांग को लेकर फायरिंग कर बदमाशों ने उसे धमकाने आए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *