जयपुर शहर के अलग–अलग इलाकों से सिविक इश्यू के तहत सड़कों की बदहाली और पानी भराव को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। कई इलाकों में सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं, जगह–जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, बरसात या लीकेज का पानी जमा होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की आवाजाही मुश्किल हो गई है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। आम जनता के अनुसार, कई बार नगर निगम और संबंधित विभागों में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन केवल अस्थायी पैचवर्क कर दिया जाता है, जो कुछ ही दिनों में फिर से खराब हो जाता है। खराब सड़कों की वजह से ट्रैफिक जाम बढ़ रहा है, दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं, चारपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें। वार्ड नंबर 59, हीरापुरा क्षेत्र के प्रभाकर ने बताया कि अजमेर रोड स्थित गोपाल नगर कॉलोनी की सड़क काफी समय से बदहाल है। सड़क पर गहरे गड्ढे और पानी भराव के कारण लोगों को आने–जाने में भारी दिक्कत हो रही है। पानी भरा होने से सड़क की स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है। वहीं, वार्ड नंबर 30, दिल्ली–जयपुर हाईवे क्षेत्र से मोहम्मद ने शिकायत की है कि इलाके में बीसलपुर जलापूर्ति लाइन में लीकेज हो गया है। लगातार पानी बहने से सड़क तेजी से खराब हो रही है और गड्ढे बन गए हैं। हाईवे होने के कारण यहां भारी ट्रैफिक रहता है, ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका से लोग चिंतित हैं। वार्ड नंबर 89 से नियम कुशवाह ने बताया कि नगर निगम कार्यालय के पीछे सड़क पर सीवर का ढक्कन काफी समय से धंसा हुआ है। इसके कारण सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत नगर निगम में की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। रात के समय यह जगह और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है। मानसरोवर के वार्ड नंबर 41 से प्रफुल्ल ने बताया कि इलाके में वॉटर पाइपलाइन टूटने से पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। पाइपलाइन से रिसता पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे सड़क की हालत खराब होने के साथ–साथ फिसलन भी बनी रहती है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बढ़ गया है और कई घरों में नियमित पानी नहीं पहुंच पा रहा है। आम जनता का कहना है कि सिविक इश्यू को लेकर लगातार शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से जल्द मरम्मत कार्य और स्थाई समाधान की मांग की है, ताकि हादसों पर रोक लग सके और आमजन को राहत मिल सके। आप भी कर सकते है पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में स्कूल के सामने कचरे का ढेर:SMS में लाइन से परेशान लोग बोले- स्टाफ के लोग परिचितों को पहले दिखा रहे 2. जयपुर में नालियों के टूटे चैंबर,टूटी सड़कों से परेशान लोग:स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रहता है अंधेरा, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 3.जयपुर में सड़कों पर कचरा और बहता गंदा पानी:खुले बिजली के तारों से हादसों का खतरा; शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस 4.जयपुर की सड़कों पर लगे कचरे के ढेर:घाटगेट से मानसरोवर तक गंदगी का अंबार, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 5.जयपुर में सीवरेज के गंदे पानी से सेहत को खतरा:सड़कों पर लाइट बंद पड़ी, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 6.जयपुर में बढ़ता सीवरेज संकट, लाइनें चोक:खुदी सड़कें और गंदे पानी से जनता परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान 7.जयपुर में सड़कों की हालत बदहाल, आमजन परेशान:हादसों का खतरा, शिकायतों के बावजूद नहीं मिल रहा स्थाई समाधान 8.जयपुर में समस्या बने खुले, टूटे-धंसे हुए सीवर चैंबर:आदर्श नगर और मानसरोवर में बढ़ा खतरा, जनता बोली- बुनियादी सुविधाएं बदतर 9.JDA में 17 साल से नहीं हुई प्लॉट की रजिस्ट्री:सड़कें दलदल में बदल चुकीं; दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं 10.जयपुर में सीवर, कचरा और पानी बहाव की समस्या:बदहाल व्यवस्थाओं से बढ़ी परेशानी, कई वार्डों में खतरा और गंदगी से जनता परेशान


