जयपुर में बर्ड फेस्टिवल, बच्चों ने देखा परिंदों का संसार:आयोजक बोले- फेस्टिवल बच्चों और युवाओं में प्रकृति के प्रति रुचि बढ़ाने का एक बेहतरीन माध्यम

जयपुर के पास जामडोली स्थित कानोता कैंप में बर्ड फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। इसमें नौनिहालों ने परिंदों के रंगीन संसार को करीब से देखा। उनकी विविध प्रजातियों के बारे में जाना। ग्रीन पीपल सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित इस फेस्टिवल में पक्षियों और वेटलैंड्स संरक्षण पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। फेस्टिवल में पक्षियों पर आधारित प्रदर्शनी, विभिन्न प्रतियोगिताएं, तितलियों और मॉथ की जीवन चक्र का डेमो प्रस्तुत किया गया। परिंदों की प्रदर्शनी को लेकर बच्चों और प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया। फेस्टिवल में आए विद्यार्थियों और पक्षीप्रेमियों ने परिंदों की अठखेलियां निहारी और प्राकृतिक रंगों से पक्षियों के टैटू बनवाए। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने वेटलैंड्स के संरक्षण और पक्षियों के पर्यावरणीय महत्व पर विस्तृत चर्चा की। आयोजकों का कहना था कि इस तरह के फेस्टिवल बच्चों और युवाओं में प्रकृति और जैव विविधता के प्रति रुचि बढ़ाने का एक बेहतरीन माध्यम हैं। इस अवसर पर रिटायर्ड IAS विक्रम सिंह, रिटायर्ड IAS रणजीत सिंह, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के चीफ रवि सिंह, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के असद रहमानी, पूर्व DGP अजित सिंह, पूर्व IPS बहादुर सिंह राठौड़ और प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरिजीत बनर्जी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *