जयपुर में बारिश-ओले गिरे, भीलवाड़ा और जैसलमेर में तेज बरसात:लोगों को गर्मी से मिली राहत; 2 मई को 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में गुरुवार को एक बार फिर मौसम बदला। इस दौरान जयपुर, जैसलमेर, भीलवाड़ा और पाली में आंधी के साथ बारिश हुई और कई जगह ओले भी गिरे। इसके अलावा जोधपुर और चित्तौड़गढ़ में बादल छाए। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में दिन भर तेज धूप और गर्मी के बाद शाम को करीब 7.15 बजे कुछ इलाकों में बारिश हुई। इस दौरान विद्याधर नगर और हरमाड़ा क्षेत्र में ओले भी गिरे। बारिश के बाद लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। उधर, जयपुर ग्रामीण के चौमूं इलाके में तेज आंधी के बाद शाम करीब 7 बजे बारिश हुई। इस दौरान ईटावा भोपजी गांव में ओले भी गिरे। जयपुर के हरमाड़ा में गिरा सोलर पैनल
जयपुर में तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से हरमाड़ा क्षेत्र में लोहामंडी की 4c कॉलोनी में बिल्डिंग की छत पर लगा सोलर पेनल नीचे आ गिरा। पैनल बिजली के तारों पर गिरने से इलाके की बत्ती गुल हो गई। जैसलमेर में 46.7 डिग्री दर्ज हुआ अधिकतम तापमान
इससे पहले दोपहर में राजस्थान के शहरों में भीषण गर्मी रही। बाड़मेर, जैसलमेर में पारा 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में 46.1, चित्तौड़गढ़ में 45, बीकानेर में 44.9, फलोदी में 44.2, चूरू में 43.5, गंगानगर में 43.3, कोटा में 43.2 और उदयपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर में आज दिन का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में दिनभर आसमान साफ रहा और हल्की उमस रही। जयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज हुआ। सीकर में भी आज गर्मी तेज रही, यहां अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 41.2, अजमेर में 42.2, भीलवाड़ा में 42.4 और जोधपुर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कल जयपुर समेत 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 2 मई को जयपुर समेत 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जैसलमेर, जोधपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं जिले में तेज आंधी चलने और कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि शेष सभी जिलों (प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा को छोड़कर) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। भीलवाड़ा और जैसलमेर में तेज बारिश
भीलवाड़ा में शाम करीब 4 बजे बारिश ने शहर की सड़कों को भिगो दिया। दिनभर भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और उमस के बाद गुरुवार शाम को मौसम पलट गया। अचानक बादल छाने के बाद बारिश शुरू हो गई। बूंदाबांदी के बाद लोगों को उमस और चिलचिलाती धूप से राहत मिली। जैसलमेर में भी अचानक मौसम बदल गया और आंधी चलने के बाद तेज बारिश हुई। आगे इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *