जयपुर में बिजनेसमैन से 5 लाख की लूट:धोखे से मिलने के बहाने बुलाया, कार के अंदर जबरन बैठा की मारपीट

जयपुर में एक बिजनेसमैन से 5 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। बिजनेस डील के धोखे से मिलने बुलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। कार के अंदर जबरन बैठाकर मारपीट कर कैश लूटकर बदमाश फरार हो गए। सांगानेर थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों को सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि लूट की वारदात कपड़ा बिजनेसमैन अभिषेक सक्सेना के साथ हुई। सांगानेर में बिजनेसमैन अभिषेक की कपड़े की दुकान है। दुकान पर कपड़ा देने के लिए एक युवक आता रहता था। जिसने सस्ता कपड़ा दिलाने के नाम पर बिजनेसमैन की डील करवाने की कहा। रात करीब 8:30 बजे बिजनेस डील के बहाने धोखे से मिलने के लिए सांगानेर पुलिया के नीचे बुलाया। कपड़ा खरीदने के लिए 5 लाख रुपए लेकर बिजनेसमैन अभिषेक वहां पहुंचा। कार में बैठे बदमाशों ने उसे जबरन अंदर बैठा लिया। कार में बैठाकर बिजनेसमैन से मारपीट कर रुपए छीन लिए। जैसे-तैसे विरोध कर बिजनेसमैन कार से नीचे कूदकर भाग निकला। उसके बाद बदमाश मौके से कार लेकर फरार हो गए। सांगानेर थाने में पीड़ित बिजनेसमैन ने लूट की कम्पलेंड दर्ज करवाई। पुलिस कार नंबर और दुकान पर कपड़े देने वाले युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *