जयपुर में ब्लैक थार से मचाया आतंक, VIDEO:खड़ी चार कारों को मारी टक्कर, लोगों पर जीप चढ़ाने की कोशिश

जयपुर में शनिवार दोपहर ब्लैक थार जीप से जमकर आतंक मचाने का मामला सामने आया है। घरों के बाहर खड़ी चार कारों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। रोकने का प्रयास करने पर लोगों पर थार जीप चढ़ाने का प्रयास किया। शिप्रापथ थाना पुलिस की ओर से FIR दर्ज कर थार जीप व ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया- शिप्रापथ थाने में तैनात एसआई देवेन्द्र सिंह की ओर से FIR दर्ज की गई है। वह शनिवार दोपहर को गश्त पर थे। गश्त करते हुए मध्यम मार्ग मानसरोवर स्थित सेक्टर-11 में पहुंचे। विजय पथ पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी हुई थी। लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि ब्लैक कलर की थार ने कॉलोनी में आतंक मचाया। ब्लैक कलर की थार में कुछ युवक सवार थे। कॉलोनी की सकड़ी गलियों में भी थार जीप को ओवर स्पीड में दौड़ा गया। कॉलोनी में थार जीप से घरों के बाहर खड़ी 4 कारों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों के इकट्ठा होने पर हुआ फरार
तेज धमाके की आवाज होने पर कॉलोनी के लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। रोड पर निकलकर देखने पर ब्लैक कलर की थार घरों के बाहर खड़ी कारों को टक्कर मारकर तोड़ चुकी थी। लोगों ने जीप सवार को रोकने का प्रयास किया। बचने के लिए ड्राइवर ने थार जीप चढ़ाने की कोशिश की। साइड हटकर वहां मौजूद लोगों ने अपनी जान बचाई। जिसके बाद ड्राइवर ओवर स्पीड में थार जीप को लेकर फरार हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *