जयपुर में भूत बंगला के पास मिला युवक का शव:सड़क किनारे पड़ी हुई थी लाश, शरीर पर चोट के निशान नहीं

जयपुर में भूत बंगला के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सड़क किनारे पड़ी मिली लाश पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ परिजनों की तलाश कर रही है। शव की पहचान नहीं हुई ASI हवा सिंह ने बताया- अजमेर पुलिया स्थित भूत बंगला के पास रविवार सुबह करीब 9 बजे एक युवक का शव पड़ा मिला। भूत बंगला के पास रोड किनारे शव पड़ा देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। लाश मिलने का पता चलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मौका-मुआयना करने पर मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। शरीर पर चोट के निशान नहीं ASI हवा सिंह का कहना है- मृतक की उम्र करीब 35 साल है। रंग-गोरा, कद-5.6 फीट और सिर पर लम्बे काले-सफेद बाल व मूंछ छोटी है। शरीर पर भूरे कलर की जर्सी व नीले कलर की टी शर्ट व नीली कलर की जींस पेंट पहने हुए है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। जिसके बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *