जयपुर में मिला महिला का जला हुआ शव:शरीर का ऊपरी हिस्सा जलाया गया, अर्ध नग्न हालत में मिला

जयपुर में एक महिला का जला हुआ अर्ध नग्न शव मिला है। महिला के शरीर का उपरी हिस्सा जला हुआ है। पुलिस को शक है कि महिला की पहचान छिपाने के लिए शरीर को जलाया गया है। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है। महिला की कद काठी को देखकर आसपास के थानों में महिला की फोटो को सर्कुलेट की जा रही हैं। वहीं थाना पुलिस को महिला के गुमशुदगी के बारे में जानकारी ली जा रही है। मौके पर पहुंचे कानोता थाना सीआई हिम्मत सिंह ने बताया- थाना इलाके के भटेसरी गांव में आज एक महिला का अर्द्ध जला हुआ शव मिला है। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लोगों को मौके से दूर कर एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। एफएसएल की टीम मौके से सबूत जुटाए हैं। वहीं, महिला की फोटो को सर्कुलेट की जा रही है। महिला के गुमशुदगी के बारे में जानकारी ली जा रही हैं। महिला की पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा मौके पर पहुंची एफएसएल और पुलिस टीम ने बताया- महिला के शरीर का ऊपरी हिस्से को जलाया गया है। महिला की पहचान न हो इसलिए उसके ऊपर के शरीर को जला दिया गया है। मौके पर मिले सबूतों से प्रतीत हो रहा है कि हत्या कहीं दूसरी जगह कर के यहां पर बॉडी को फैंक कर जलाया गया हैं। क्राईम सीन के आसपास कुछ साक्ष्य एफएसएल की टीम को मिले हैं जिन पर पुलिस काम कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *