जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ध्वाजारोहण:शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस, विधानसभा स्पीकर ने निवास पर किया ध्वजारोहण

देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी जयपुर में उत्साह, देशभक्ति और गरिमा का माहौल देखने को मिला। शहर भर में सरकारी, राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं की ओर से अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की श्रृंखला सुबह से शाम तक चली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस की शुरुआत सुबह 7:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण के साथ की। इसके बाद वे सुबह 8 बजे बड़ी चौपड़ पहुंचे, जहां आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में उन्होंने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सुबह 8:30 बजे भाजपा मुख्यालय में पार्टी के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 9:10 से 9:17 बजे तक मुख्यमंत्री ने अमर जवान ज्योति स्थल, जनपथ पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्प चक्र अर्पित करेंगे।राज्य का मुख्य समारोह सुबह 9:30 से 11:41 बजे तक सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी लेंगे और राज्य को संबोधित किया। इसके बाद सुबह 11:45 से 12:30 बजे तक सचिवालय परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भी मुख्यमंत्री शामिल होंगे भाजपा और अन्य संस्थाओं के कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह 7:30 बजे बड़ी चौपड़ पर शहर भाजपा द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। शहरभर में दिखा देशभक्ति का रंग जयपुर शहर में विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आवासीय क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस मनाया गया। हर जगह तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। कई स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देशभक्ति गीत, भाषण और बच्चों की झांकियां भी देखने को मिलीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *