जयपुर में मैच से पहले अभिषेक शर्मा ने की पतंगबाजी-VIDEO:ब्रह्मपुरी में पेच काटने पर ‘वो काटा’ चिल्लाए; लड्डू, तिल पपड़ी और गरमागरम पकौड़ों का लिया स्वाद

इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जयपुर में पतंगबाजी करते नजर आए। अभिषेक को पतंगबाजी का काफी शौक है। वे विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले के लिए पिंकसिटी आए हुए है। ऐसे में वे पतंगबाजी से भी दूर नहीं रहे। वे ब्रह्मपुरी इलाके में एक घर में पहुंचे और पतंगबाजी की। पेच काटने पर ‘वो काटा’ भी चिल्लाए। इसके बाद ही लड्डू, तिल पपड़ी और गरमागरम पकौड़ों का स्वाद भी लिया।इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी के मैच हो रहे है। जयपुर में आज पंजाब और उत्तराखंड की टीमों के बीच मुकाबले है। अभिषेक शर्मा पंजाब की टीम से खेल रहे है।
मैच से एक दिन पहले की पतंगबाजी
मैच से एक दिन पहले रविवार को अभिषेक ने पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। अभिषेक अपने कुछ साथी खिलाड़ियों के साथ ब्रह्मपुरी इलाके में पहुंचे थे। उनके आने पर आस-पास के लोग भी छतों पर पहुंच गए। अभिषेक ने न सिर्फ पतंग को आसमान में लंबी उड़ान दी, बल्कि पूरे जोश के साथ पेच भी लड़ाए। अभिषेक ने करीब दो घंटे तक अभिषेक पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। लड्डू, तिल पपड़ी और गरमागरम पकौड़ों का लिया स्वाद
पतंगबाजी के दौरान अभिषेक शर्मा ने जयपुर का पारंपरिक स्वाद भी चखा। उन्होंने लड्डू, तिल पपड़ी और गरमागरम पकौड़ों खाए। जयपुरवासियों के पतंगबाजी के उत्साह और माहौल को देखकर अभिषेक खासे प्रभावित नजर आए। उन्होंने खुले दिल से फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और सभी को निराश नहीं किया। इस मौके पर अभिषेक ने कहा कि जयपुर आना हो, पतंगबाजी का मौसम हो और पतंग न उड़ाई जाए, तो फिर बात ही क्या है। इसी साल मार्च में भी अभिषेक का पतंगबाजी करते एक वीडियो भी सामने आया था।​​​​​​​ एपी ढिल्लो के कॉन्सर्ट में भी दिखे
जयपुर में रविवार को मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लो का कॉन्सर्ट था। इसमें भी अभिषेक शर्मा पहुंचे थे। कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने एपी ढिल्लो के साथ स्टेज शेयर किया था। कार्यक्रम में अभिषेक की मुलाकात कनाडियन रेसलर द महाराजा (राज देशी) से भी हुई थी, जो डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन रह चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *