जयपुर में राजस्थान रॉयल्स बनाएगी नया स्टेडियम:दुनियाभर की अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी, SMS स्टेडियम को एक्सपट्‌र्स के साथ मिलकर चलाया जाएगा

राजस्थान सरकार अब पीपीपी मोड पर खेल गतिविधियों को और बेहतर करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट की ओर से जयपुर में नया ग्रीन फील्ड स्टेडियम तैयार किया जाएगा। इसमें दुनियाभर की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस पर सवाई मानसिंह स्टेडियम समेत प्रदेश के अलग-अलग स्टेडियम और ग्राउंड एक्सपट्‌र्स के साथ मिलकर संचालित करने की प्लानिंग पर काम शुरू कर दिया गया है। यहां सरकार की ओर से होनहार खिलाड़ियों को मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी। स्टेडियम और ग्राउंड को डेवलप और मेंटेन करने वाली कंपनी अपने स्तर पर रेवेन्यू भी जनरेट कर सकेगी। राजस्थान रॉयल्स जयपुर में तैयार करेगा नया स्टेडियम
खेल विभाग के सचिव नीरज कुमार पवन ने बताया- राइजिंग राजस्थान के दौरान खेल गतिविधियों को और बेहतर बनाने के लिए राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन के साथ 1 हजार करोड़ से ज्यादा का MOU हुआ है। इसके तहत अलग-अलग कंपनी राजस्थान के खेल विभाग के साथ मिलकर अपना इन्फ्रास्ट्रक्चर और बेहतर बनाने का काम करेगी। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स जयपुर में एक नया ग्रीन फील्ड स्टेडियम तैयार करेगी। इसमें दुनियाभर की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी। जैसे गुजरात के अहमदाबाद में तैयार किया गया है। राजस्थान में यह प्रोजेक्ट सबसे पहले जयपुर में तैयार किया जाएगा। इस स्टेडियम में न सिर्फ स्टेडियम बल्कि, होटल, क्लब हाउस से लेकर खिलाड़ियों और आम जनता के लिए दुनिया की तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रस्तावित है। प्राइवेट पार्टनर्स के साथ करेंगे काम
नीरज कुमार पवन ने बताया- राजस्थान रॉयल्स को सरकार द्वारा डेवलप किया गया सवाई मानसिंह स्टेडियम, विद्याधर नगर स्टेडियम, के.एल. सैनी स्टेडियम और चौप स्टेडियम में से कोई भी स्टेडियम मुहैया नहीं करवाया जाएगा। यह सभी आम जनता की प्रॉपर्टी है, जो आम जनता के लिए ही उपलब्ध रहेगी। रॉयल्स प्रबंधन द्वारा नया स्टेडियम डेवलप करने की प्लानिंग की जा रही है। इसके लिए वह सरकार से भूमि आवंटन की मांग करेंगे। उस मांग को नियम अनुसार पूरा किया जाएगा। किसी भी प्राइवेट व्यक्ति को सरकारी संपत्ति नहीं दी जाएगी। संचालन के लिए कई बार खेल विभाग की ओर से प्राइवेट पार्टनर्स के साथ काम किया जाता है। उसी की तर्ज पर विद्याधर नगर में फुटबॉल स्टेडियम डेवलप किया गया है। पीपीपी मोड पर उपलब्ध होंगे ग्राउंड
नीरज कुमार पवन ने कहा- उदाहरण के तौर पर जैसे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब तक पंकज सिंह स्पोट्‌र्स एकेडमी चला रहे थे। उनके साथ ही सुरभि मिश्रा स्क्वैश एकेडमी चल रही है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सवाई मानसिंह स्टेडियम का रख-रखाव किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि हम चाहते हैं कि इस तरह के एक्सपर्ट सरकार के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मेंटेन और डेवलप करें। जहां जिन लोगों को सरकार चाहे उन्हें फ्री ट्रेनिंग उपलब्ध करवाई जाएगी। बाकी वह लोग अपने स्तर पर रेवेन्यू जेनरेशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा- जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हम आउटसोर्स का प्रयास कर रहे हैं। इसमें अलग-अलग क्षेत्र में एक्सपट्‌र्स को लाने की प्लानिंग की जा रही है। जैसे स्विमिंग क्षेत्र को अलग एक्सपर्ट को देने की तैयारी है। इसी तरह जो हमारे ग्राउंड हैं, उन्हें भी हम अलग ग्रुप को देने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और लाइफ इंश्योरेंस ऑफ इंडिया आगे आए हैं। ये स्टेडियम को डेवलप और मेंटेन करेंगे। नए स्टेडियम के लिए फिलहाल भूमि की तलाश जारी है। सूत्रों ने अनुसार, राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन को झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुछ स्थान ठीक लगे हैं, इसको लेकर रिव्यू किया जा रहा है। इसके बाद सरकार से इस मुद्दे पर बात की जाएगी। जमीन उपलब्ध कराएगी सरकार
यह स्टेडियम कच्ची जमीन से मल्टी स्टोरी बिल्डिंग और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तब्दील होगा। यहां सरकार राजस्थान रॉयल्स को जमीन उपलब्ध कराएगी। इसमें किसी तरह की कोई सुविधा नहीं विकसित की गई होगी। वहां रॉयल्स प्रबंधन द्वारा जीरो से नए स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसे ग्रीन फील्ड की श्रेणी में रखा गया है। जहां नए सिरे से स्टेडियम की शुरुआत होती हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *