जयपुर में रात को बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश:कल भी बादल छा सकते हैं; 5 फरवरी से बढ़ सकती है सर्दी

राजस्थान में सोमवार रात को मौसम बदल गया। जयपुर में रात करीब 7:30 बजे बारिश शुरू हो गई। मालवीय नगर समेत शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से जयपुर, बीकानेर संभाग के 13 जिलों में दिन में हल्के बादल छाए रहे। इस सिस्टम का असर 4 फरवरी को भी देखने को मिल सकता है। 5 फरवरी से प्रदेश में फिर से ठंडक बढ़ेगी और उत्तर से आने वाली ठंडी हवा से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। कल भी हो सकती है बारिश दिन के तापमान में गिरावट
पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो प्रदेश में दिन में सर्दी बढ़ी है। अधिकांश शहरों में कल (रविवार) दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। अलवर में अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री गिरकर 21.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। गंगानगर में कल अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 20, माउंट आबू में 19.4, हनुमानगढ़ में 21.3, सीकर में 22, पिलाानी में 23.3, चूरू में 23.7, फतेहपुर में 23.6 और जैसलमेर-नागौर में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चित्तौड़गढ़ में कल दिन का सबसे अधिक तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में 27.6, डूंगरपुर में 27.5 और दौसा में 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर में दिन के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट होने के बाद 25 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। जयपुर में कल दिनभर आसमान साफ रहा। दिन में हल्की ठंडी हवा चली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *