जयपुर में रिंग रोड से गिरी कार, 7 की मौत:अस्थि विसर्जन कर हरिद्वार से लौट रहे थे, 16 फीट नीचे पानी में गिरी गाड़ी

जयपुर में एक कार बेकाबू होकर रिंग रोड से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार दो परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। हादसा शिवदासपुरा थाना इलाके में प्रहलादपुरा के पास शनिवार देर रात हुआ। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे अंडरपास में भरे पानी में क्षतिग्रस्त कार उलटी पड़ी दिखाई दी। लोगों ने कार देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला तो चौंक गई। कार में 7 लोगों के शव थे। कार में फंसे शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। हरिद्वार में अस्थि विसर्जन कर लौट रहे थे
SHO सुरेंद्र सैनी ने बताया- वाटिका सांगानेर निवासी रामराज वैष्णव (38), पत्नी मधु (36) और बेटे रुद्र (14 महीने), पुलिया कलां (भीलवाड़ा) निवासी उनके साढ़ू अशोक वैष्णव उर्फ कालू (47), उनकी पत्नी सीमा देवी (45), बेटे रोहित (23) और पोते गजराज (3) की मौत हो गई। रामराज टैक्सी चलाते थे। उनके चार बेटी और हैं। कालूराम के पिता का निधन हो गया था। शुक्रवार को तीये की बैठक के बाद दोनों परिवार के सात लोग अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गए थे। वे अस्थि विसर्जन कर देर रात कार से जयपुर लौट रहे थे। शिवदासपुरा इलाके में प्रहलादपुरा के पास रिंग रोड पर ओवर स्पीड कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई। इसके बाद रिंग रोड से 16 फीट नीचे अंडरपास में भरे पानी में गिर गई। पुलिस ने बताया कि रिंग रोड पर डिवाइडर के बीच करीब 20 फीट खाली जगह है। इसके बीच में से कार नीचे पानी में गिरी थी। देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS… हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दुकानदार को कुचलते हुए निकली पिकअप, VIDEO:दुकान से घर लौट रहा था; परिजन बोले- युवक ने फोन कर बुलाया, हत्या की गई बिस्किट लेने निकली 5साल की मासूम को एक्टिवा ने उड़ाया,मौत:सड़क क्रॉस करते वक्त टक्कर मारी; पिता रोते हुए बोले- मेरी राजकुमारी को मार डाला 2 बाइक की टक्कर में सेल्समैन की मौत; VIDEO:10 मीटर तक घिसटते हुए गए, एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, दूसरा हॉस्पिटल में भर्ती

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *