जयपुर की सफाई, पेयजल और सड़कों से जुड़ी समस्याएं आज आम लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी हैं। विद्याधर नगर से लेकर ब्रह्मपुरी तक लोग गंदगी, सीवर लीकेज और टूटी सड़कों से परेशान हैं। हालांकि अब शिकायतें सिर्फ आवाज बनकर नहीं रह जा रहीं, बल्कि समाधान तक पहुंच रही हैं। दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों की समस्याओं पर प्रशासन तेजी से कार्रवाई कर रहा है। ब्रह्मपुरी इलाके में हुए त्वरित समाधान ने यह साबित कर दिया है कि अगर सिस्टम तक बात पहुंचे, तो नतीजा भी मिलता है। यही वजह है कि अब समाधान कर के अफसर पब्लिक के स्टार बन रहे हैं। विद्याधर नगर एन्क्लेव-2 से कुशल ने पोस्ट की कि सेंट्रल स्पाइन रोड पर लंबे समय से कचरे का ढेर लगा हुआ है। कचरा न उठने के कारण आसपास गंदगी फैल रही है और बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक राहत नहीं मिली। मुरलीपुरा इलाके से कुलदीप सिंह ने सीवर लाइन लीकेज की शिकायत पोस्ट की। उन्होंने बताया कि बंधु नगर और भवानी नगर में सीवर लाइन टूटने से सड़क पर गंदगी फैल रही है। कई घरों में नलों से सीवर का गंदा पानी आ रहा है, जो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो रही है। शहर के पॉश इलाके शास्त्री नगर से रोहन माथुर ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-5 में सीमेंट सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार ने नाली नहीं बनाई। इसके चलते क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और लोग पास के खाली प्लॉट में कचरा डाल रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम की ओर से सफाई नहीं की गई। सिरसी रोड के तेजा नगर से शैल ने लिखा कि नीलकंठ महादेव मंदिर गली नंबर-4 में डेढ़ साल पहले पानी की पाइपलाइन के लिए सड़क तोड़ी गई थी, लेकिन अब तक उसका निर्माण नहीं किया गया। इससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। राकेश कुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ ब्रह्मपुरी इलाके से अंकित ने गढ़ गणेश मंदिर के पास कचरा जमा होने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वहां न तो डस्टबिन है और न ही नियमित कचरा उठाया जाता है। शिकायत सामने आते ही कुछ ही समय में सफाई कर दी गई, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली। भास्कर समाधान सेगमेंट पर शिकायत आने के बाद हेल्थ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने तुरंत नगर निगम की टीम को मौके पर भेजा। उनके निर्देश पर मंदिर के पास जमा कचरा साफ कराया गया। तुरंत एक्शन लेकर राकेश कुमार ‘पब्लिक के स्टार’ बने। पब्लिक को वॉयस दे रहा भास्कर समाधान
दैनिक भास्कर डिजिटल पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को वॉयस देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। लोगों के शानदार रेस्पोंस के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी व आसान बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान’ सेगमेंट के जरिए समस्याएं बता रहे लोग:जयपुर में सड़क, रोडलाइट और सीवरेज की प्रोब्लम सबसे ज्यादा, रोजाना परेशान होते हैं शहर के लोग 2.भास्कर के नए सेगमेंट में उठीं सिविक समस्याएं:सड़क पर सीवरेज का पानी, डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट नदारद, अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी 3.जयपुर में अपने इलाके की समस्याएं सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाएं:भास्कर एप पर लॉन्च हुआ नया सेगमेंट ‘भास्कर समाधान’, अब प्रमुखता से उठाई जाएंगी जनसमस्याएं


