जयपुर में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:अनमैरिड होना बताकर की दोस्ती, प्रेग्नेंट होने पर छोड़कर भागा

जयपुर में शादी का झांसा देकर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। अनमैरिड होना बताकर आरोपी ने दोस्ती कर शादी के लिए प्रपोज किया। देहशोषण के दौरान प्रेग्नेंट होने का पता चलने पर आरोपी छोड़कर भाग निकला। बगरू थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (बगरू) राजेन्द्र कुमार गोदारा कर रहे है। पुलिस ने बताया- बगरू की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। मिलने-जुलने पर खुद को अनमैरिड होना बताकर शादी करने के लिए प्रपोज किया। आरोप है कि मार्च-2025 में मिलने आने पर अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी करने का झांसा देकर आरोपी बॉयफ्रेंड ने उसका देहशोषण किया। देहशोषण के दौरान प्रेग्नेंट होने का पता चलने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित युवती ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *