जयपुर में सीएनजी गैस पाइप में लीकेज:पानी की लाइन डालते समय टूटी, जेसीबी से खोदी जा रही थी जमीन

जयपुर के कालवाड़ रोड पर गुरुवार शाम सीएनजी पाइप लाइन के लीक होने से दहशत फैल गई। बीसलपुर पानी की लाइन डालते समय जेसीबी से खुदाई के दौरान गैस पाइप लाइन टूट गई। कालवाड़ थाना पुलिस ने तुंरत सीएनजी टेक्निकल अफसरों को सूचित कर गैस सप्लाई को तुरंत बंद करवाया। करीब एक घंटे की मशक्कत कर टूटी गई गैस लाइन को रिपेयर कर दिया गया। थानाधिकारी एसआई रतन सिंह ने बताया- कालवाड़ रोड पर बिसलपुर पानी की पाइप लाइन डाली जा रही है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे हाथोज में इलाहाबाद बैंक के पास पानी की लाइन जेसीबी से खोदी जा रही थी। इसी दौरान रोड किनारे खोदी जा रही पानी की लाइन के नीचे से जा रही टोरेंट कंपनी की गैस लाइन टूट गई। सीएनजी लाइन टूटने से सीएनजी गैस का लीकेज शुरू हो गया। गैस लीकेज का पता चलने पर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हंगामा होने की सूचना पर कालवाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत गैस कंपनी के अफसरों को गैस लीकेज की सूचना दी। कंपनी के टेक्निकल अफसरों ने तुरंत गैस सप्लाई को रोक दिया। मौके पर पहुंचे कंपनी के प्रतिनिधियों ने तुरंत गैस लाइन की रिपेयरिंग का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टूटी गैस लाइन को रिपेयर कर चालू किया गया। हादसे में किसी प्रकार का जन-धन की हानि नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *