जयपुर में सीनियर डॉक्टर्स का प्रदर्शन:एसएमएस हॉस्पिटल से मेडिकल कॉलेज तक निकाली रैली; ग्रुप-2 की लेट्रल एंट्री प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग

जयपुर समेत प्रदेश के दूसरे शहरों में ग्रुप-2 के डॉक्टर्स को सीधे एसोसिएट प्रोफेसर बनाने के लिए शुरू हुई प्रक्रिया के विरोध में आज डॉक्टर्स (मेडिकल कॉलेजों के टीचर्स) ने रैली निकाली। ये रैली जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल से शुरू होकर मेडिकल कॉलेज तक निकाली गई। इस दौरान सुबह 2 घंटे (8 से 10 बजे तक) ओपीडी प्रभावित रही। इस रैली में एसएमएस हॉस्पिटल के अलावा जनाना, महिला चिकित्सालय, गणगौरी, जे.के. लोन, सुपर ​स्पेशियलिटी समेत एसएमएस मेडिकल कॉलेज से अटैच अन्य हॉस्पिटल के डॉक्टर्स शामिल हुए। रैली शुरू होने से पहले सभी डॉक्टर्स एसएमएस हॉस्पिटल में मैन प्रशासनिक भवन के पोर्च में पहुंचे और वहां सरकार के निर्णय के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद डॉक्टर्स ने हाथों में बैनर, तख्तियां लेकर रैली ​शुरू की, जो एसएमएस हॉस्पिटल से शुरू होकर धन्वंतरी, ट्रोमा सेंटर, चरक भवन होते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंची। रैली राजस्थान मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के बैनरतले निकाली गई। ये प्रमुख मांगें 12 दिन से लगातार दे रहे धरना बता दें कि NMC ने ग्रुप-2 (सेवारत डॉक्टर्स) के डॉक्टर्स जिन्होंने पीजी कर रखी है उनको अनुभव के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त करने का नोटिफिकेशन जुलाई में जारी किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आगे की कार्यवाही के लिए एक कमेटी (नियुक्ति/समायोजन समिति) का गठन करते हुए इसके लिए योग्य डॉक्टर्स की सूची तैयार की है। सरकार के इसी फैसले के विरोध में ये फेकल्टी डॉक्टर एसएमएस हॉस्पिटल में पिछले 11 दिन से लगातार धरना दे रहे है। इसके अलावा वे रोजाना 2 घंटे ओपीडी का भी बहिष्कार कर रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *