जयपुर शहर में सीवरेज से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। दैनिक भास्कर ऐप पर आए शिकायतों में शहर के कई इलाकों में सीवरेज का पानी सड़कों पर भरने, नालियों के ढक्कन टूटे होने और बदबू के कारण लोगों की परेशानियां सामने आई हैं। शहरवासियों का कहना है कि कई जगह स्थिति इतनी खराब है कि गली से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। टूटे ढक्कनों के कारण हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है, जबकि कुछ इलाकों में भरे गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें। मानसरोवर क्षेत्र (वार्ड 70) में मेट्रो स्टेशन के पास सुमित मीणा ने शिकायत की कि उनकी कोचिंग के बाहर नाली का ढक्कन लंबे समय से टूटा पड़ा है। इससे छात्रों और राहगीरों के पैर फंसने और फिसलने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद निगम ने अब तक मरम्मत नहीं करवाई है। नाटाणीयों का रास्ता, चौकड़ी मोदी (वार्ड 72) से गिर्राज शर्मा ने बताया कि इलाके में पिछले आठ महीनों से सीवरेज का पानी और कचरा जमा है। बदबू और मच्छरों के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। निगम सिर्फ ऊपर-ऊपर से कचरा हटाकर चला जाता है, पूरी सफाई नहीं की जाती। जेपी सर्किल के पास (वार्ड 65) विनोद ने शिकायत दर्ज कराई कि नाली में बजरी और रोड़ी भरी होने से पानी बाहर सड़कों पर जमा हो जाता है। इससे सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है, दोपहिया चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। विवेक विहार (वार्ड 50) में भी स्थिति गंभीर है। सजेंद्र सैनी ने बताया कि इलाके में मेन हाल काफी समय से टूटा है। उसके पास लाइब्रेरी स्थित है। गंदा पानी जमा रहने से बच्चों के फिसलकर गिरने का खतरा बना हुआ है। आम जनता ने आरोप लगाया कि नगर निगम को बार-बार शिकायतें करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। निवासियों ने मांग की है कि सीवरेज लाइनों की सफाई, टूटे ढक्कनों की मरम्मत और पानी निकासी की व्यवस्था को जल्द सुधारकर राहत दी जाए। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में सीवरेज समस्या और खुले ट्रांसफॉर्मर से परेशान लोग:कचरे के ढेर लगे, स्ट्रीट लाइट बंद पड़ीं; दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 2.जयपुर में हर गली,नुक्कड़ और सड़कों पर कचरे के ढेर:गाड़ियां समय पर नहीं आ रहीं, दैनिक भास्कर ऐप पर सामने आई समस्याएं 3.जयपुर में स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद:वार्ड अंधेरे में डूबे, महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ा खतरा; दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 4.जयपुर में सरकारी नल में आ रहा कीड़े वाला पानी:बिना नंबर की गाड़ी से कचरा उठ रहा, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं 5.जयपुर में कचरा और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट बनी परेशानी:सड़क के बीच पेड़ जान के लिए खतरा, दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 6.सीवरेज चोक और टूटी पाइपलाइन से बढ़ी लोगों की परेशानी:जयपुर में दिनभर गंदा पानी फैलने की शिकायतें, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई परेशानी 7. सड़कों पर सीवर के पानी की बदबू से परेशान लोग:जयपुर में पानी, सड़क और निर्माण कार्यों से परेशान लोग, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आ रही समस्याएं 8. जयपुर स्मार्ट सिटी में कचरे का संकट:वार्डों में गंदगी से हालात बदतर, बार-बार शिकायतों पर भी नहीं हो रही कार्रवाई 9. कचरे के ढेर से बीमारी फैलने की संभावना:ट्रांसफॉर्मर के पास सुरक्षा जाली तक नहीं,सड़क पर बिखरा सामान; विभाग बने लापरवाह 10. जयपुर शहर में लगता जाम, ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी:अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और रॉन्ग साइड में दौड़ती गाड़ियां; वार्डों में हालात बदतर


