राजधानी जयपुर में बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोगों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर हर दिन शहर के अलग-अलग इलाकों से शिकायतें सामने आ रही हैं। कहीं पीने के लिए साफ पानी नहीं है, तो कहीं सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। कई इलाकों में कचरा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंच रही हैं, जबकि शिकायतें करने के बावजूद समाधान सिर्फ कागजों तक ही सीमित नजर आ रहा है। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें सड़क को ठीक नहीं किया गया
वार्ड नंबर 48 के पांच्यावाला क्षेत्र में रघुनाथ विहार रॉयल टाउन के पीछे तेजाजी मंदिर के पास रहने वाले प्रदीप ने बताया कि कुछ समय पहले सीवर लाइन डालने के लिए सड़क को तोड़ा गया था, लेकिन उसके बाद सड़क को ठीक नहीं किया गया। तब से यहां बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही
वार्ड नंबर 99 से ओमप्रकाश गुर्जर ने बताया कि सांगानेर के जैन मंदिर के पास कृषि नगर टोल-टैक्स कॉलोनी की सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क बने काफी समय हो गया है, अब हालत यह है कि लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क किनारे पर लगा कचरे का ढेर
वार्ड नंबर 7 की सेंट्रल कॉलोनी से रामकुमार ने बताया कि सड़क किनारे दीवार के पास कचरे का ढेर लगा हुआ है। इससे इलाके में बदबू और गंदगी फैल रही है, इसके साथ ही लोगों को बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। लोग खाली प्लॉट में कचरा डाल रहे
वार्ड नंबर 62 के राजेश ने बताया कि वाटिका रोड स्थित आशादीप ग्रीन विस्तार कॉलोनी में कचरे की गंभीर समस्या है। लोग खाली प्लॉट में कचरा डाल रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में गंदगी फैल रही है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। घरों में गंदा पानी आ रहा है
वार्ड नंबर 92 से अभिषेक तलवार ने बताया कि सांगानेर के राजीव आवास योजना (हाज्यावाला) क्षेत्र में पानी की सप्लाई बड़ी समस्या बन गई है। यहां घरों में गंदा पानी आ रहा है, जिसे पीने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। लोगों ने इसे गंभीर स्थिति बताते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। आप भी कर सकते है पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में जनता की नहीं हो रही सुनवाई:कचरा, टूटी सड़कें, बंद स्ट्रीट लाइट और गंदगी से लोग परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान 2.जयपुर में टूटी सड़क,गड्ढों और मनमानी वसूली से लोग परेशान:लोगों की जान पर खतरा बना हुआ, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 3.जयपुर में सीवर के बदबूदार पानी से लोग परेशान:बीमारियों का खतरा बढ़ रहा; जनता बोली- लंबे समय से समाधान का इंतजार 4.जयपुर में बंदरों और आवारा पशुओं से लोग परेशान:विद्याधर नगर में सीवर लाइन टूटी, वार्डों से लगातार आ रही शिकायतें, समाधान का इंतजार 5.जयपुर में सड़कों पर कीचड़, लोग परेशान:कई वार्डों में सीवर लाइन चोक, जगतपुरा, प्रताप नगर, झोटवाड़ा में शिकायत के बाद भी नहीं सुधरे हालात 6.जयपुर में सीवर लाइन का पानी घरों के आगे भरा:लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हुआ, शिकायतों के बावजूद नहीं हो रहा समाधान 7.जयपुर में स्कूल के पास कचरे के ढेर:बच्चों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा, शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस 8.जयपुर में इटरनल हॉस्पिटल के पास सड़क टूटी:कचरा और बंद रोड लाइटें, कई वार्डों में हालात बदतर, शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई 9.जयपुर में टूटी सड़कें और सीवर बने परेशानी:अंधेरी गलियां और गंदा पानी बना जनता के लिए मुसीबत; दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 10. जयपुर में सरकारी स्कूल के बाहर कचरे का ढेर:बदबू और संक्रमण का बढ़ा खतरा, शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई


