जयपुर में सुनसान जगह ले जाकर युवती से रेप:रास्ते में मिला था परिचित, घर छोड़ने के बहाने दी लिफ्ट

जयपुर में सुनसान जगह ले जाकर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। रास्ते में मिले परिचित युवक ने उसे घर छोड़ने के बहाने लिफ्ट दी थी। रामनगरिया थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO रामनगरिया कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- मुहाना की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण वह आरोपी अशोक को जानती है। आरोप है कि 21 जनवरी को सुबह वह किसी काम से रामनगरिया गई थी। दोपहर करीब 12:30 बजे वह घर आने के लिए रामनगरिया थाना चौराहा के पास से जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी परिचित अशोक मिल गया। बातचीत के दौरान घर छोड़ने के बहाने उसे गाड़ी पर बैठा लिया। धोखे से घर छोड़ने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर जबरदस्ती की। विरोध करने पर डरा-धमकाकर जबरन रेप किया। किसी को बताने पर धमकी देकर घर के पास छोड़कर चला गया। डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत करके कुछ दिनों बाद परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद रामनगरिया थाने में आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *