जयपुर में स्टूडेंट्स को अधिकारों के बारे में जानकारी दी:डिजिटल डिवाइस से मानसिक क्षमता में हो रही गिरावट, चाइल्ड फ्रेंडली स्कीम के बारे में बताया

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पवन जीनवाल के निर्देशन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जो माणक चौक स्थित शहीद अमित भारद्वाज स्कूल में हुआ। स्टूडेंट्स को बाल विवाह निषेध अधिनियम, नालसा की चाइल्ड फ्रेंडली स्कीम, किशोरों के कानून अधिकार के बारे में बताया गया। इसके अलावा मानसिक रोगी और बौधिक विकलांग को उपलब्ध अधिकारों, विधिक सेवा, डिजिटल उपकरण के अनावश्यक उपयोग से कानून के उल्लंघन और बौधिक क्षमता में गिरावट की संभावना, पीड़ित को उपलब्ध सहायता अधिनियम 2011 के बारे में बताया गया। इस दौरान प्रिंसिपल दिलीप शर्मा ने प्रारंभिक संबोधन दिया। प्राधिकरण की ओर से पीएलवी. योगेश ने अच्छे जीवन के लिए आवश्यक और विधिक जानकारियों को समझाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *