जयपुर में हार्डवेयर शॉप में लगी भीषण आग, VIDEO:लाखों रुपए का जला सामान, लोगों में फैली अफरा-तफरी

जयपुर में गुरुवार रात हार्डवेयर की एक शॉप में भीषण आग लग गई। आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रामगंज थाना पुलिस ने फायर बिग्रेड टीम की मदद से आग पर काबू पाया। आग से शॉप में रखा लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया। एसीपी (रामगंज) आदित्य पूनियां ने बताया- चार दरवाजा के पास इरफान की हार्डवेयर शॉप है। गुरुवार रात वह शॉप बंद कर अपने घर चला गया। रात करीब 10:15 बजे बंद शॉप में से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटों के साथ धुंए का गुब्बार उठने लगा। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण वहां लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। आग लगने की सूचना पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर बिग्रेड की गाड़ियों की मदद से करीब 15 मिनट की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से शॉप में रखा लाखों रुपए का सामान जल गया। पुलिस प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना मान रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *