जयपुर में ही होंगे आईपीएल मैच:राजस्थान रॉयल्स का मैनेजमेंट सीएम से मिला, कितने मैच होंगे…इस पर मंथन

जयपुर में आईपीएल के मैच होंगे, यह तो टॉप लेवल पर विचार-विमर्श के बाद लगभग तय हो चुका है। हां, कितने मैच होंगे इसको लेकर अभी संशय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक भास्कर में 19 जनवरी को ‘निजी एजेंसी की रिपोर्ट पर जयपुर से छीन रहे IPL…सरकार स्टैंड ले तो मैच यहीं होंगे’ शीर्षक से छपी खबर के बाद राजस्थान रॉयल्स के अधिकारियों की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मुलाकात हुई। इसके बाद टॉप लेवल पर आईपीएल जयपुर में ही कराने की कवायद शुरू हो गई। राजस्थान सरकार में एक उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि कई स्तर पर कई दौर की बातचीत के बाद यह तय हो गया है कि जयपुर आईपीएल मैचों की मेजबानी करेगा। गुवाहाटी में ज्यादा मैच कराने की भी चर्चा वैसे तो इस सप्ताह बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल आईपीएल का शेड्यूल जारी कर देगी लेकिन चर्चा में यह भी आ रहा है इस बार जयपुर को कम मैचों की मेजबानी मिलेगी जबकि राजस्थान रॉयल्स के शुरुआती 4-5 मैच गुवाहाटी में कराए जाएंगे। ऐसा इसलिए भी चर्चा में है कि बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया खुद असम से हैं और वे भी चाहेंगे कि गुवाहाटी में ज्यादा मैच हों। गुवाहाटी में इंटरनेशनल मैच तक हो गए जबकि जयपुर को पिछले काफी समय से इंटरनेशनल मैचों की भी मेजबानी नहीं मिली है। इधर, तैयारी शुरू “26 जनवरी का फंक्शन खत्म होते ही हमने आईपीएल के लिए ग्राउंड तैयार करवाना शुरू कर दिया है। फैसला जो भी हो हम अपने ओर से पूरी तरह से तैयार हैं। वैसे मुझे पूरी उम्मीद है कि राजस्थान रॉयल्स के सारे मैचों की मेजबानी जयपुर को ही मिलेगी।”
-डीडी कुमावत, कन्वीनर, आरसीए एडहॉक कमेटी “आईपीएल जयपुर में हों, इसको लेकर हर स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है। राजस्थान रॉयल्स भी अपने स्तर पर बात कर रहा है। सरकारी स्तर पर ही बातचीत हो रही है। मेरी खेलमंत्री से भी आईपीएल को लेकर चर्चा हुई है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आईपीएल मैच जयपुर में जरूर होंगे।” -डॉ. नीरज के. पवन, अध्यक्ष, RSSC “हमें बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की तरफ से जो भी आदेश मिलेगा, हम उसके लिए तैयार हैं।”
-राजीव खन्ना, उपाध्यक्ष, राजस्थान रॉयल्स

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *